Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी:यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, ISI को भारत के युद्धपोतों की तस्वीरें भेजीं

    7 hours ago

    1

    0

    एटीएस (ATS) ने आगरा के एक युवक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात है। उस पर संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। एटीएस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है। इस इनपुट के आधार पर यूपी एटीएस की सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात आगरा के कागारौल चीतपुर गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ लक्की पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। ISI एजेंटों को अपने बैंक खाते से पैसे भी भेजे थे जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने पाकिस्तान स्थित ISI एजेंटों को अपने बैंक खाते से पैसे भी भेजे थे। साथ ही रणनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील सूचनाएं साझा की गईं। एटीएस की गहन जांच में इन तथ्यों की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। केरल में भारतीय नौसेना में तैनात था आदर्श पकड़ा गया आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लक्की (24) पुत्र बलवीर सिंह वर्तमान में केरल में भारतीय नौसेना में तैनात था। एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार (10 मार्च) को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले को देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं इस जासूसी नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं। एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं इस जासूसी नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं। तो क्या रवींद्र की तरह हनीट्रैप का शिकार हुआ लकी? पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अक्सर हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से जासूसी करवाती है। एक साल पहले आगरा के रवींद्र कुमार को ATS ने जासूसी के आरोप में दबोचा था। वह फेसबुक के जरिए नेहा शर्मा नाम की महिला के संपर्क में आया था। रवीेंद्र कुमार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की गोपनीय दस्तावेज ISI के लिए काम करने वाली महिला को भेज रहा था। जिसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट व अन्य गोपनीय जानकारी/ स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर मिला था। एजेंसी को शक है कि लांस नायक लकी भी हनीट्रैप का शिकार हुआ है। जांच की जा रही है। आगरा से कब- कब पकड़े गए जासूस? 14 मार्च 2025: रवींद्र कुमार (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी) किसने पकड़ा: यूपी ATS आरोप: पाकिस्तान की महिला हैंडलर के हनीट्रैप में फंसकर रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजना। 14 मार्च 2025: रवींद्र कुमार का एक सहयोगी भी हिरासत में आरोप: ISI हैंडलर को संवेदनशील सूचनाएं साझा करने में मदद। 27 सितंबर 2023: शैलेश कुमार किसने पकड़ा: यूपी ATS आरोप: फेसबुक के जरिए ISI हैंडलर से संपर्क कर सेना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी साझा करना। सभी केस में एक पैटर्न ▪️ अधिकतर मामलों में सोशल मीडिया (Facebook/WhatsApp) के जरिए संपर्क ▪️ कई मामलों में हनीट्रैप या पैसों का लालच ▪️ निशाना अक्सर रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े कर्मचारी या संवेदनशील जानकारी रखने वाले लोग ------------------- यह खबर भी पढ़िए:- बरेली में मंदिर के सेवादार ने सुसाइड किया, पिता बेहोश:आखिरी VIDEO में बोला- प्रेमिका से तंग आ चुका हूं; मेरी मौत के 4 जिम्मेदार बरेली में प्राचीन धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। जान देने से पहले विजय ने 32 मिनट का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। विजय राठौर ने वीडियो में अपने टूटे दिल, प्रेमिका, उसके परिवार और पुलिस से मिली तकलीफों की कहानी सुनाई है। विजय बार-बार कहते नजर आए कि अब उनके पास सहने की ताकत नहीं बची। वह कई महीनों से मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। रात-रात भर सो नहीं पाते। अब वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ट्रक से कुचलकर बाइकसवार युवती की मौत:पहिए में शव फंसकर 50 मीटर तक घसीटता रहा; कार का अचानक दरवाजा खोलने से टकराई बाइक
    Next Article
    फतेहपुर में बच्चा चोर समझकर महिला की पिटाई:ग्रामीणों ने हाथ बांधकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया; मानसिक हालत ठीक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment