Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के प्रेम नगर में सिलेंडर ब्लॉस्ट, VIDEO:कमरे के दरवाजे और खिड़कियां उखड़ गईं, सास-बहू घायल

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा के शमसाबाद रोड स्थित प्रेम नगर मोहल्ला 2 धमाकों से दहल गया। यहां एक घर में एक के बाद एक दो धमाके हुए। इसमें सास-बहू घायल हुए हैं। लोहे का मेन गेट गली में उखड़कर गिर गया। धमाके इतनी तेज था कि घर के सामने खड़ी कार तक हिल गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते नजर आ रहे हैं। कमरे के दरवाजे उखड़ गए। सामान अस्त-व्यस्त हो गया। 3 तस्वीरें देखिए... घर पर सिर्फ सास-बहू थीं घटना सोमवार रात लगभग 8 बजे की है। धमाके 67 वर्षीय भानु प्रताप सिंह के घर में हुए। उनका बेटा राजेश तोमर ट्रैवल एजेंसी में गाड़ी चलाता है। घर पर उनकी पत्नी जानकी और बहू साधना मौजूद थी। राजेश का बेटा मनोज व बेटी दीक्षा किसी काम से बाहर गए हुए थे। जानकी बेसमेंट और साधना पहली मंजिल पर थीं। लोगों के कान सुन्न पड़ गए बताया जा रहा है कि भानु प्रताप के घर एक के बाद एक दो तेज धमाके हुए। मोहल्ले के खिड़की दरवाजे तक हिल गए। भानु प्रताप के घर का लोहे का मेन गेट तेज आवाज के साथ गली में गिरा। अचानक घर से धुआं निकलते देखा। यह देख मोहल्ले वाले राहत कार्य में जुट गए। घर में आग लग गई थी। लोगों ने अपने प्रयास से बुझा लिया। साधना जख्मी हालत में पड़ोसी की छत पर मिलीं। वह पहली मंजिल से उछलकर पड़ोसी के घर में गिरी थीं। जानकी बेसमेंट में जख्मी हालत में मिलीं। दोनों को इलाज के लिए भेजा गया। ऐसा लगा ब्लास्ट से मकान ढह गया जिस घर में धमाका हुआ, उससे 20 मीटर दूर रहने वाले सुभाष शर्मा बताते हैं कि धमाका काफी तेज था। मैं कमरे में टीवी देख रहा था। तभी इतनी तेज आवाज आई, जैसे ब्लास्ट से कोई मकान ढह गया हो। मैं दौड़कर बाहर निकला और राजेश के घर की तरफ दौड़ा। वहां चीख-पुकार मची हुई थी। राजेश की मां जानकी का आधा शरीर जल गया था। उसकी पत्नी साधना जोकि घर की दूसरी मंजिल पर थी, धमाके से वह बगल की छत पर जा गिरी। दोनों को हमने गंभीर हालात में बाहर निकाला और हॉस्पीटल में एडमिट किया। लाइट का स्विच ऑन करने से लगी आग राजेश तोमर की भतीजी मानसी ने बताया-घटना के वक्त मैं घर में थी। ऑफिस से लौटी थी। तभी तेज आवाज आई तो मैं अपने घर से निकलकर ताऊजी के घर पहुंची। वहां देखा तो आग लगी हुई थी। ताईजी बगल की छत पर गिर गई थीं। दादा जली हुई थीं। मानसी ने बताया- बेसमेंट में बने एक कमरे में दादी रहती थीं। इसी में वे खाना बनाती थीं। इसमें गैस लीक हो गई थी। इसमें वेंटिलेशन नहीं है। दादी कमरे में आईं, उन्होंने जैसे ही लाइट का स्विच ऑन किया तो आग लग गई। घायल महिला के पति ने ये बताया हादसे में घायल हुई साधना के पति और जानकी देवी के बेटे राजेश तोमर ने बताया-हादसे के वक्त वह उदयपुर में थे। 15 सितंबर की रात को हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद वे वहां से 16 सितंबर दोपहर को आगरा पहुंचे हैं। उखड़ी रेलिंग, दीवारों में दरार धमाका इतनी तेज था कि ग्राउंड फ्लोर की सीढ़ियों पर लगी स्टील की रेलिंग उखड़ गई। इतना ही नहीं, पहली मंजिल के टट्टर पर रखी चारपाई उछलकर दूसरी मंजिल के टट्टर पर फंस गई। दूसरी मंजिल का टट्टर भी टूट गया। मोहल्ले वाले जुटे बचाव में यह देख मोहल्ले वाले राहत कार्य में जुट गए। घर में आग लग गई थी। लोगों ने अपने प्रयास से बुझा लिया। साधना जख्मी हालत में पड़ोसी की छत पर मिलीं। वह पहली मंजिल से उछलकर पड़ोसी के घर में गिरी थीं। जानकी बेसमेंट में जख्मी हालत में मिलीं। दोनों को इलाज के लिए भेजा गया। सूचना पर पुलिस आ गई। छानबीन शुरू कर दी। देर रात तक यह साफ नहीं हो सका कि धमाका किसमें हुआ था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। बेसमेंट में सिलेंडर लीकेज की आशंका इंस्पेक्टर सदर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बेसमेंट में गैस सिलेंडर और चूल्हा रखा हुआ मिला। चूल्हे की एक नोज खुली हुई थी। बेसमेंट में कोई खिड़की नहीं है। जिससे कि हवा बाहर निकल सके। आशंका है कि चूल्हा खुला रह गया। बेसमेंट में गैस भर गई। जैसे ही जानकी देवी ने गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया तेज धमाका हुआ। आग लग गई। बेसमेंट में गैस भरने के कारण आग लगी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में NEET छात्र दीपक गुप्ता की कैसे हुई मौत? SSP ने बताया
    Next Article
    टीचर की डांट के बाद 9वीं की छात्रा का सुसाइड:ट्रेन के आगे कूदी, सिर-धड़ अलग; कानपुर के स्कूल में गणेश मूर्ति लेकर गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment