Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के संजय प्लेस में लगी आग:स्काई टावर टू में है कंप्यूटर एसेसरीज का गोदाम, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

    3 hours ago

    1

    0

    शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र संजय प्लेस स्थित स्काई टावर कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक्सट्रीम इन्फोटेक नामक कंप्यूटर, लैपटॉप और सीसीटीवी उपकरणों की दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और पूरे मार्केट को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। स्काई टावर कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग काफी भीषण थी और यदि समय पर दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया था और लोग दहशत में आ गए थे। हालांकि दमकल विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से हालात पर जल्दी काबू पा लिया गया। इस हादसे में दुकान के मालिक हरविंदर सिंह को नुकसान हुआ है। अनुमान है कि आग से करीब 80 से 90 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद वह गहरे सदमे में हैं और फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। फिलहाल प्रशासन और फायर विभाग की टीम आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 साल पुराना बरगद काटने पर हंगामा:कानपुर में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की, जूडियो शोरूम के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    जौनपुर में तापमान 41 डिग्री पहुंचा:आगामी दिनों में 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, हीट स्ट्रोक का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment