Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 साल पुराना बरगद काटने पर हंगामा:कानपुर में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की, जूडियो शोरूम के खिलाफ नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में गुरुवार रात 50 साल पुराने बरगद के पेड़ को काटे जाने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने जूडियो शोरूम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। करीब 10 मिनट तक चले इस प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बरगद का पेड़ न सिर्फ पुराना था, बल्कि उनकी आस्था का केंद्र भी था। क्षेत्र की महिलाएं यहां नियमित रूप से बरगदाई पूजा करती थीं। यह इलाके का एकमात्र बड़ा पेड़ था, जहां लोग गर्मी में छांव का सहारा भी लेते थे। छंटाई की अनुमति लेकर जड़ से काटने का आरोप स्थानीय निवासी शीलू गुप्ता ने आरोप लगाया कि पेड़ की सिर्फ छंटाई की अनुमति ली गई थी, लेकिन उसे पूरी तरह जड़ से काट दिया गया। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की है कि पेड़ के स्थान को संरक्षित कर वहां मिट्टी और खाद डालकर पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाए। अक्षय तृतीया से पहले काटा पेड़, लोगों में नाराजगी स्थानीय निवासी विनय त्रिवेदी ने बताया कि इस पेड़ पर सैकड़ों महिलाएं पूजा करती थीं और आने वाली अक्षय तृतीया पर भी पूजा की तैयारी थी। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत और वीडियो वायरल करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, और मौका मिलते ही पेड़ काट दिया गया। पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र चौरसिया ने आरोप लगाया कि जूडियो के निर्माण कार्य में मानकों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) के अधिकारियों पर लापरवाही और अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे और 50 नए बरगद के पेड़ लगाएंगे। पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:ATM कार्ड से हुई शिनाख्त, अलीगढ़ का रहने वाला था युवक
    Next Article
    आगरा के संजय प्लेस में लगी आग:स्काई टावर टू में है कंप्यूटर एसेसरीज का गोदाम, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment