Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 50-हजार का इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू ढेर:रणदीप भाटी–अमित कसाना गैंग से कनेक्शन, भारी मात्रा में असलहा-कारतूस बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की टीम से आगरा के थाना एकता क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उसकी मौत हो गई। बदमाश का रणदीप भाटी- अमित कसाना गैंग से कनेक्शन था। उसके पास भारी मात्रा में असलहा-कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ थाना थाना एकता क्षेत्र में हुई है। बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम, निवासी सिरौली, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के मुकदमे में वाछित चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया- साल 2021 में हत्या के एक मामले में पवन पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उस दौरान उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पवन कुख्यात रणदीप भाटी – अमित कसाना गैंग का शूटर है। उसके खिलाफ हत्या के 4 मुकदमे, रंगदारी के 2 मुकदमे कुल मिलाकर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पवन जेल में रहने के दौरान वह हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था। वर्ष 2025 में जेल से छूटने के बाद उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। बड़ी वारदात की फिराक में था पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र के जालना में बड़ी साजिश नाकाम, कपड़े की दुकान से 21 तलवारें बरामद
    Next Article
    कानपुर में महिला ने सुसाइड किया:साड़ी का फंदा बनाकर कुंडी लटकी, पति 12वीं की परीक्षा दे रहा; 8 माह पहले लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment