Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला ने सुसाइड किया:साड़ी का फंदा बनाकर कुंडी लटकी, पति 12वीं की परीक्षा दे रहा; 8 माह पहले लव मैरिज की थी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में एक नवविवाहिता ने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटटकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला सजेती थाना क्षेत्र के अज्योरी गांव में शुक्रवार का है। जानकारी के अनुसार, नम्रता उर्फ सोना (21) की की आठ माह पहले गांव के रहने वाले सूरज निषाद से लव मैरिज हुई थी। वर्तमान में सूरज इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है और शुक्रवार को परीक्षा देने घर से बाहर गए था। सूरज के घर से बाहर होने के दौरान नम्रता घर में अकेली थी। शाम के समय उसने कमरे की छत पर लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन घर लौटे तो उन्हें नम्रता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया- फिलहाल आत्महत्या के पीछे स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतका के आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है, कि नम्रता काफी हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की थी। उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ सहानुभूति व्यक्त की और पुलिस से अपील की है कि मामले की गहन जांच की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 50-हजार का इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू ढेर:रणदीप भाटी–अमित कसाना गैंग से कनेक्शन, भारी मात्रा में असलहा-कारतूस बरामद
    Next Article
    महोबा में बुंदेलखंड राज्य के लिए मशाल जुलूस:केंद्र सरकार से 2014 के वादे पर अलग राज्य बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment