Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 6 दिन बाद मिला लापता तोता 'माऊ':मालिक बोले- 50 हजार रुपए लेकर लौटाया, चेहरा छिपा रखा था

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में 6 दिन से लापता तोता 'माऊ' आखिरकार रविवार दोपहर ढाई बजे मिल गया। उसकी तलाश में परिवार ने होर्डिंग लगवाए थे। ढूंढने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। तोते के मालिक सुनील सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि तोता उसके पास है। इसके बाद वीडियो कॉल पर मैंने माऊ की पहचान की। फिर उसकी बताई हुई जगह पर पहुंचे। वहां 50 हजार रुपए देकर अपना तोता वापस लिया। उन्होंने बताया कि माऊ के लौटते ही परिवार की खुशियां लौट आईं। माऊ हमारे परिवार का सदस्य बन चुका है। बेटा-बेटी उसको याद कर रो रहे थे। बेटी ने तो खाना तक छोड़ दिया था। अब तोता मिल गया है, हम सब बहुत खुश हैं। वीडियो कॉल पर हुई माऊ की पहचान शहर की आवास विकास कान्हाजी रेजीडेंसी में रहने वाले सुनील सिंह (50) इनकम टैक्स के वकील हैं। परिवार में पत्नी ममता सिंह और दो बच्चे, सृष्टि और अभिनव हैं। तोता ‘माऊ’ उन्हीं का है। सुनील बताते हैं- मुझे लगातार फेक कॉल आ रहे थे। रविवार सुबह एक व्यक्ति ने मुझे फोन किया। उसने अपनी लोकेशन शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया बताई। वहीं आकर माऊ को ले जाने के लिए कहा। मुझे विश्वास नहीं हुआ, तो मैंने वीडियो कॉल कर तोता दिखाने को कहा। उस व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर माऊ से मेरी बात कराई। वीडियो कॉल पर माऊ को देखकर मैंने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद मैं शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचा। वहां एक व्यक्ति मिला। उसने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। माऊ की पहचान होने के बाद उस व्यक्ति ने मुझसे 50 हजार रुपए लिए और माऊ मुझे दे दिया। धमकी दी थी- किसी को बताया, तो माऊ नहीं मिलेगा सुनील सिंह ने बताया- उस व्यक्ति ने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैंने इस बारे में किसी को बताया तो माऊ वापस नहीं मिलेगा। इसी डर से मैंने किसी को यह बात नहीं बताई थी। पैसे देने के बाद ही मुझे अपना पालतू तोता माऊ वापस मिल सका। तोता मिलने के बाद परिवार में लौटी खुशियां माऊ के वापस मिलने के बाद वकील सुनील सिंह के परिवार में खुशियां लौट आई हैं। सामने आए एक वीडियो में माऊ अपनी मालकिन ममता सिंह के कंधे पर बैठा दिखाई दे रहा है। ममता उसे प्यार से सहला रही हैं। सुनील सिंह और उनकी बेटी भी तोते को दुलारते दिख रहे हैं। बेटी बार-बार "माऊ... माऊ..." कहकर उसे पुकारती है, जबकि सुनील सिंह भी उसके सिर पर हाथ फेरते हैं। सबसे भावुक पल तब आया, जब माऊ ने एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों के नाम (सुनील, मम्मा, सी और अभी) पुकारने शुरू किए। माऊ की पसंद का देशी घी का डोसा और फल परोसे गए। ममता सिंह कहती हैं- माऊ के वापस मिलने की बहुत खुशी है। यह खुशी बिल्कुल वैसी है, जैसे किसी मां का खोया हुआ बच्चा वापस मिल जाए। पिछले 6 दिन से पूरा परिवार परेशान था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि घर की खुशियां लौट आई हैं। जबसे माऊ वापस आया है, वह मेरी गोद से उतर ही नहीं रहा। वह मेरी गोद में ही सो गया था। किसी दूसरे के पास भी नहीं जा रहा था। बिल्कुल छोटे बच्चे की तरह मुझसे चिपका हुआ था। कई लोगों ने फ्रॉड करने की कोशिश की ममता सिंह ने कहा कि हमारे साथ कई लोगों ने फ्रॉड करने की कोशिश की थी। इनाम पाने के चक्कर में लगभग 150 लोगों ने अपने-अपने तोते के वीडियो भेजे। तोता देने के नाम पर एडवांस रुपए की मांग की। अभी तक 1500 लोगों के फोन चुके हैं, जो तोते को अपने पास कहने की बात कर रहे थे। 15 मार्च को मनाया था बर्थडे बेटी सृष्टि ने बताया कि हम तोते के साथ दिल्ली, नोएडा, मथुरा, वृंदावन, कैलाश मंदिर, रमणरेती, दाऊजी मंदिर और गंगा जी धार्मिक स्थल भी घूमने गए थे। वह हमारे सभी रिश्तेदारों को पहचानता है। शादी-पार्टियों में साथ ले जाते हैं। माऊ घर में बिना पिंजरे के रहता है। उसके लिए अलग से एसी वाला कमरा बनवाया गया है। 15 मार्च को तोता का धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। हर दिन शाम को कारगिल पेट्रोल पंप के पास नाइट मार्केट में घुमाने ले जाते हैं। तोता खाने में लीची, खरबूज, केला, अनार, डोसा, देशी घी की मिठाई खाता है। वकील बोले- तोता मुझे पापा और पत्नी को मम्मी कहता सुनील सिंह ने शनिवार को बताया था- एक साल पहले घर के पास पेड़ टूटने के दौरान तोते का एक बच्चा मिला था। उसे मैंने पाल लिया था। मैंने उसका नाम 'माऊ' रखा था। माऊ मेरे परिवार के सदस्य की तरह था। मुझे 'पापा' और पत्नी को 'मम्मी' कहता था। अपना नाम भी बताता था। कई बार मैं उसे अपने दफ्तर भी ले जाता था। रिश्तेदारी में कोई फंक्शन हो या कहीं बाहर जाना हो, वह हमेशा साथ जाता था। उसने कभी किसी को परेशान नहीं किया। ‘मेरे कंधे से उड़कर गया, फिर नहीं लौटा’ सुनील ने बताया था- 13 जुलाई को हमारी कॉलोनी में काम चल रहा था। शाम करीब साढ़े 4 बजे माऊ मेरे कंधे पर बैठा था। तभी अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा चलने लगी और वह उड़कर आवास विकास सेक्टर-4 की ओर चला गया। मैं उसके पीछे-पीछे गया, लेकिन वह नहीं मिला। जब से तोता ढूंढने की होर्डिंग लगवाई, लोगों के लगातार कॉल आ रहे हैं। 50 से ज्यादा लोग फोन कर चुके हैं। इंडियन रिंगनेक नस्ल का है तोता सुनील सिंह ने बताया कि माऊ इंडियन रिंगनेक नस्ल का है। उसका रंग हरा है। पंखों पर काले रंग की धारियां हैं। यह काफी बुद्धिमान प्रजाति होती है। तोतों की यह नस्ल बेहतरीन नकल करने की क्षमता और लंबी पूंछ के लिए जानी जाती है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बच्चा बोला- DM साहब...ताऊ ने घर पर ताला जड़ा, खुलवा दीजिए, थानेदार को कमीशन मिले तो ताबड़तोड़ काम करते हैं यूपी के लखीमपुर खीरी में 13 साल का बच्चा अकेले ही डीएम के पास पहुंच गया। यह देखकर जनसुनवाई कर रहे डीएम ने उसे पास बुलाया। आने की वजह पूछी तो वह धड़ल्ले से बोला- मेरे घर पर ताऊ-ताई ने जबरन कब्जा करके ताला लगा दिया है। इसे खुलवा दीजिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल ने लिखा- मोदी राममंदिर पर चुप्पी तोड़ें: कोर्ट बोला- वांगचुक को उठाना गलत नहीं, स्पेन 16 साल बाद FIFA वर्ल्डकप चैंपियन
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में टायर फिसलने से सीएनजी टैंकर पलटा, हल्द्वानी से गैस खाली कर लौट रहा था, हाइड्रा बुलवाकर हटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment