Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 8 साल की बच्ची का गला काटा:बॉडी को आटे के कनस्तर में छिपाया, 30 घंटे बाद किराएदार के कमरे से मिली

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से लापता हुई 8 साल की बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को आटे के छोटे से कनस्तर में बंद कर दिया गया। शव के ऊपर आटा डाल दिया गया। पुलिस ने 30 घंटे बाद शव को किराएदार के कमरे से बरामद किया। बच्ची का शव मिलने पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर डीसीपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी के रहने वाले दिनेश का घर में जूते का कारखाना है। घर के ठीक सामने ही उनका एक और मकान है। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका सामान रहता है। घर के ऊपर एक कमरा है। इसमें किराएदार सुनील रहता है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बेटी प्रज्ञा घर में मौजूद थी। तभी कुछ बच्चे आए वह खेलने लगी। काफी देर तक वो दिखाई नहीं दी। पहले परिजनों को लगा कि बेटी ट्यूशन पढ़ने चली गई है। मगर प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां प्रीति को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। बाद में टीचर से बात की। उन्होंने प्रज्ञा के घर आने से इनकार कर दिया। पूरे मोहल्ले में तलाश किया बेटी के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग और पुलिस ने आसपास के इलाके को देखा। सीसीटीवी में दोपहर 2:00 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती है। इसके बाद वापस चली जाती है। वह बाहर की तरफ नहीं निकलती हैं। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से चिंतित थे। मोहल्ले के हर घर की तलाशी पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए बच्ची की तलाश में जुट गई। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीम बनाई गईं। एक टीम कैमरे देख रही थी। दूसरी टीम को परिजन से बात करने के लिए लगाया गया। तीसरी टीम घरों की तलाशी में लग गई। पुलिस ने मोहल्ले के हर घर की तलाशी ली। मगर, मंगलवार दोपहर तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। किराएदार के लापता होने पर हुआ शक परिजनों का कहना है कि किराएदार सुनील बच्ची के लापता होने के बाद से उनके साथ था। वो बच्ची को तलाश कर रहा था। उनके साथ गुमशुदगी दर्ज कराने थाने तक गया। मगर, मंगलवार दोपहर को जब पुलिस मोहल्ले के घर को चेक कर रही थी, तो इसके बाद से सुनील दिखाई नहीं दिया। कमरे पर ताला लटका था। इसके बाद परिजनों को कुछ शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर उसके कमरे को खोला। आटे के कनस्तर में था शव डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने जब घर की छानबीन की तो बच्ची का शव कमरे में रखे छोटे से आटे के कनस्तर में बंद था। शव किसी को दिखाई न दे, इसके लिए उसके ऊपर आटा डाल दिया गया था। पुलिस ने शव को बरामद किया। बच्ची का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची की मां बेहोश होकर गिर पड़ी। लोग सड़क पर आए, लगाया जाम पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। इस पर परिजन और मोहल्ले के लोग शव का ले जाने से रोकने लगे। उनका कहना था पहले हत्यारोपी की गिरफ्तारी हो, इसके बाद ही शव को ले जाने देंगे। मगर, पुलिस कनस्तर समेत शव को ले गई। इसके बाद लोग सड़क पर आ गए। फतेहाबाद रोड मुगल पुलिया पर जाम लगा दिया। सड़क पर पत्थर भी फेंके। वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया गया। हंगामे की सूचना पर डीसीपी सिटी अली अब्बास मौके फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। चाची बोली-बच्ची के टुकडे़ किए, उसके भी टुकडे़ चाहिए बच्ची की हत्या के बाद परिजन बेसुध हैं। चाची ने कहना है कि पुलिस शव को कनस्तर में बंद करके ले गई। हत्यारे ने बच्ची के टुकडे़ करके उसे कनस्तर में बंद कर दिया। जैसे उसने बच्ची को मारा है, उसको भी ऐसी सजा मिलनी चाहिए। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्ची का गला काटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि और कोई चोट तो नहीं है। 10 टीमें तलाश में जुटी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी किराएदार के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार होने की बात कह रही है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंपों पर शाम से लगी लंबी लाइन:DM बोले- पैनिक न हों, तेल पर्याप्त; 4 गुना तक बिक्री
    Next Article
    अजित पवार की मौत के बाद पार्टी हथियाने की कोशिश:भतीजे रोहित का दावा- प्रफुल्ल पटेल समेत तीन नेताओं ने EC को लेटर लिखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment