Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्लेयर ऑफ द वर्ल्डकप सैमसन चेन्नई से खेलेंगे:लखनऊ के पूरन का स्ट्राइक रेट 196, PBKS खिताब की दावेदार; IPL टीमों का एनालिसिस, पार्ट-1

    1 hour ago

    1

    0

    IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच इस बार 84 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को अपने पहले खिताब का इंतजार है। टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने चेन्नई की ताकत बढ़ाई। उन्होंने करीब 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। लखनऊ के निकोलस पूरन का स्ट्राइक रेट पिछले सीजन 196 रहा। वहीं पिछली रनर-अप पंजाब किंग्स इस बार भी खिताब की दावेदार नजर आ रही है। IPL टीम एनालिसिस स्टोरी के पार्ट-1 में 5 टीमों की डिटेल्स… 1. चेन्नई सुपर किंग्स सैमसन का स्ट्राइक रेट 199+ धोनी पिछले सीजन फ्लॉप रहे अनुभवी प्लेयर्स पर भरोसा करने वाली CSK इस बार युवा प्लेयर्स से लबरेज है। पिछले सीजन टीम 14 में से 4 ही मैच जीत सकी और 10वें नंबर पर रही। चेन्नई ने टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को ट्रैड डील कर राजस्थान से अपनी टीम में शामिल किया। संजू राजस्थान की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन CSK में ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी में खेलेंगे। चेन्नई ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस पर भरोसा दिखाते हुए मथीश पथिराना को रिलीज कर दिया था, लेकिन अब एलिस भी इंजर्ड होकर बाहर हो गए। उनकी जगह लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया, जिनके नाम 9 IPL मैचों में महज 5 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया से भी वे 8 टी-20 ही खेल सके। पॉसिबल प्लेइंग-12: संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अकील हुसैन, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, खलील अहमद। 2. राजस्थान रॉयल्स आर्चर 9.50 की इकोनॉमी से रन दे रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करेंगे 2008 में चैंपियन बनने के बाद राजस्थान रॉयल्स पिछले 17 सीजन में 1 बार ही फाइनल खेल सकी, लेकिन वहां भी गुजरात से हार गई। पिछले सीजन टीम चेन्नई की तरह 10 मैच हारकर 9वें नंबर पर रही। टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम को नया मालिक मिल गया। टीम ने सैमसन को रिलीज करने के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को शामिल किया। जडेजा 2008 में चैंपियन टीम का हिस्सा भी थे, वे रियान पराग की कप्तानी में खेलेंगे। ऑलराउंडर करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए, उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में 6 विकेट लेने के साथ 167 रन भी बनाए थे। करन की जगह राजस्थान ने श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया। शनाका पिछले 3 IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, लेकिन हर बार रिप्लेसमेंट बनकर टूर्नामेंट में आ गए। हालांकि, वे 3 मैच ही खेल सके। स्ट्रेंथ: यशस्वी और वैभव ने पिछले सीजन 7 मैचों में 422 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस दौरान दोनों ने 12.17 के रन रेट से स्कोरिंग की। शिमरोन हेटमयार भी फॉर्म में लौट चुके हैं, वर्ल्ड कप में 185 प्लस के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 248 रन बनाए। वीकनेस: पिछले सीजन राजस्थान की गेंदबाजी सबसे खराब रही। जोफ्रा आर्चर 2 सीजन से 9.50 की इकोनॉमी से रन खर्च कर रहे हैं। संदीप शर्मा के अलावा बाकी बॉलर्स में अनुभव की कमी भी है। पॉसिबल प्लेइंग-12: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे। 3. सनराइजर्स हैदराबाद 4 बार 275+ रन बना चुके कोई स्पिनर 15 विकेट भी नहीं ले सका 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद शुरुआती कुछ मुकाबले कप्तान पैट कमिंस के बगैर खेलेगी। ईशान किशन उनकी जगह कप्तानी करेंगे। 2024 की रनर-अप टीम पिछले सीजन 7 मैच हारकर छठे नंबर पर रही। टीम ने मोहम्मद शमी को रिलीज किया और 13 करोड़ रुपए में लियम लिविंगस्टन को खरीद लिया, जिन्हें इंग्लैंड के टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह तक नहीं मिली। ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी इंजरी के कारण बाहर हो गए, उनकी जगह टीम ने डेविड पेन को हिस्सा बनाया। श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे। अभिनव मनोहर, एडम जम्पा और राहुल चाहर जैसे अनुभवी प्लेयर्स को रिलीज करने के बाद टीम ने शिवम मावी, सलील अरोड़ा, साकिब हुसैन, क्रैंस फुलेत्रा और अमित कुमार जैसे युवा प्लेयर्स को शामिल कर लिया। स्ट्रेंथ: हैदराबाद पिछले सीजन 10 के रन रेट से स्कोर करने वाली इकलौती टीम थी। टीम 4 बार 275 प्लस रन बना चुकी है और SRH के नाम पंजाब के खिलाफ 246 रन चेज करने का रिकॉर्ड भी है। बैटिंग ही टीम की सबसे बड़ी ताकत रहेगी। वीकनेस: मौजूदा स्क्वॉड में कोई भी स्पिनर IPL में 15 विकेट नहीं ले सका है। लिविंगस्टन के नाम 13 और अभिषेक के नाम 11 विकेट हैं, दोनों को टीम ने बैटिंग के लिए रखा है। पिछले साल टीम ने 9.9 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे। पॉसिबल प्लेइंग-12: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट। 4. पंजाब किंग्स ओपनर्स ने 1000+ रन की पार्टनरशिप की वाधेरा और शेडगे आउट ऑफ फॉर्म 18 साल में एक भी टाइटल नहीं जीत सकी पंजाब किंग्स की कप्तानी फिर एक बार श्रेयस अय्यर ही करेंगे। उनकी कप्तानी में टीम पिछले सीजन रनर-अप बनी। लीग स्टेज में तो टीम ने नंबर-1 पर फिनिश किया था। PBKS ने ऑक्शन में ज्यादा बदलाव भी नहीं किए। 3 प्लेयर्स को रिलीज किया और 4 नए खिलाड़ी खरीदे। जोश इंग्लिस को रिलीज कर कूपर कोनोली को खरीदा, ताकि स्पिन ऑप्शन बढ़ सके। लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे, लेकिन उनकी कमी पूरी करने के लिए टीम में यश ठाकुर, विजयकुमार वैशाख और जैवियर बार्टलेट के रूप में मजबूत ऑप्शन अवेलेबल हैं। पंजाब के पास परफेक्ट टीम और चैंपियन कप्तान है, इसलिए टीम खिताब जीतने की दावेदार है। स्ट्रेंथ: हर प्लेयर का रोल तय है। प्रियांश और प्रभसिमरन ओपनिंग में तेज शुरुआत दिलाते हैं, दोनों ने पिछले सीजन 1000 प्लस रन की पार्टनरशिप की। वहीं नंबर-8 पर यानसन भी बड़े-बड़े शॉट्स लगा लेते हैं। कप्तान श्रेयस ने पिछले सीजन 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए, वे टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। वीकनेस: टॉप ऑर्डर पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाते हैं, पिछले सीजन इसी कमजोरी ने चैंपियन बनने से रोका। मिडिल ऑर्डर बैटर्स फाइनल में परफॉर्म नहीं कर सके। वाधेरा, शेडगे और शशांक को टीमों ने तेज रन बनाने से रोका था। पॉसिबल प्लेइंग-12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और लॉकी फर्ग्यूसन। 5. लखनऊ सुपरजायंट्स मार्श-पूरन का स्ट्राइक रेट 160+ पंत पिछले सीजन फ्लॉप रहे 2022 और 2023 में प्लेऑफ स्टेज तक पहुंचने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स पिछले दोनों सीजन 7वें नंबर पर रही। ऋषभ पंत कप्तानी में बुरी तरह फ्लॉप रहे, आखिरी मुकाबले में शतक जरूर लगाया, लेकिन बाकी मुकाबलों में कमाल नहीं दिखा सके। जोश इंग्लिस को ऑक्शन में खरीदा, अगर वे पूरा सीजन खेल सकें तो टीम की पावर हिटिंग को बहुत ज्यादा मजबूत कर देंगे। वनिंदू हसरंगा, एनरिक नॉर्त्या और मोहम्मद शमी जैसे इंटरनेशनल बॉलर्स खरीदे, लेकिन विदेशी प्लेयर रूल के कारण नॉर्त्या और हसरंगा में से कोई एक ही खेल पाएगा। शमी पिछले सीजन 6 विकेट ही ले सके, लेकिन सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 7 मैचों में 16 विकेट झटक लिए। मयंक यादव, मोहसिन और आवेश खान इंजरी से परेशान रहते हैं, अगर वे फिट रह पाएं तो लखनऊ 2 साल बाद प्लेऑफ में जगह बना सकती है। स्ट्रेंथ: मार्श, मार्करम और पूरन ने पिछले सीजन मिलकर 1500 प्लस रन बनाए। मार्श और पूरन का स्ट्राइक रेट तो 160 से ज्यादा का रहा। SMAT में 16 विकेट लेने वाले शमी बॉलिंग यूनिट को मजबूत कर रहे हैं। वीकनेस: टॉप ऑर्डर के बाद लखनऊ का मिडिल ऑर्डर पिछले सीजन बूरी तरह फ्लॉप रहा। टीम ने अब डेविड मिलर को भी रिलीज कर दिया। दिग्वेश राठी पिछले IPL के बाद 5 टी-20 ही खेल सके। दिल्ली प्रीमियर लीग में भी वे महंगे साबित हुए थे। पॉसिबल प्लेइंग-12: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान/मयंक यादव।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:म्यांमार में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, एक दिन पहले भी झटके महसूस हुए थे
    Next Article
    खबर हटके- लड़की ने नदी से शादी की:राजस्थान पहुंचे करीब 2000 रूसी बाज; जानवर की देखभाल के लिए मिलेगी छुट्टी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment