Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज निकलेगी उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बारात:200 झांकियों में दिखेगा आस्था और सनातन परंपरा का संगम; 7 किलो के रजत मुकुट में सजेंगे राम

    21 hours ago

    1

    0

    आगरा में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की गूंज के बीच मंगलवार को उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बारात निकलेगी। इस बार करीब 200 झांकियां बारात का हिस्सा होंगी। इनमें धार्मिक और आध्यात्मिक झांकियों के साथ सामाजिक और देशभक्ति का संदेश देने वाली झांकियां भी शामिल रहेंगी। बारात में आस्था, सनातन परंपरा और सामाजिक संदेशों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बारात के सबसे आगे रजत रथ पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी विराजमान रहेंगे। देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की झांकियां बारात में गोवर्धन लीला, तिरुपति बालाजी, सांवरिया सेठ, सालासर बालाजी, श्रीनाथजी, वैष्णो देवी और भगवान जगन्नाथ समेत देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की झांकियां शामिल होंगी। श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस बार 15 भव्य झांकियां विशेष रूप से तैयार की गई हैं। इनमें फल-मेवा से सजी झांकियों के अलावा सामाजिक, आध्यात्मिक और देशभक्ति का संदेश देने वाली झांकियां भी रहेंगी। बारात प्रभारी प्रवीण स्वरूप बंसल ने बताया कि दक्षिण से उत्तर भारत तक के ऐतिहासिक मंदिरों की परंपराओं को झांकियों में दिखाया गया है। 8 फीट के गणेश जी करेंगे बारात की अगवानी बारात की शुरुआती पांच झांकियां गणपति की होंगी। इनमें 8 फीट ऊंचे गणेश जी हाथ जोड़कर बारात की अगवानी करते नजर आएंगे। इन झांकियों को खास तौर पर धार्मिक परंपराओं और भव्य सजावट के साथ तैयार किया गया है। 7 किलो के रजत मुकुट में दमकेंगे रघुवर श्रृंगार कमेटी के प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि भगवान राम के लिए 7 किलो का रजत मुकुट तैयार किया गया है। मुकुट में सूर्य चिह्न, जयपुर से लाई गई विशेष कलगी, भगवान विष्णु के पांच आयुध और नृत्य करते मोर की आकृति बनाई गई है। वहीं, लक्ष्मण जी के लिए साढ़े 6 किलो का मुकुट तैयार किया गया है। इसे शेषनाग की आकृति से सजाया गया है और इसमें रत्न जड़े गए हैं। दोपहर 3 बजे मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होगी बारात राम बारात दोपहर 3 बजे रावतपाड़ा स्थित मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होगी। सभी झांकियां दरेसी नंबर-1 पर एकत्र होंगी। यहां से झांकियां निर्धारित क्रम में आगे बढ़ेंगी। आयोजकों का प्रयास है कि रात करीब 11 बजे तक सभी झांकियां बेलनगंज पहुंच जाएं। बारात के साथ चलेंगी दो एंबुलेंस बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने को देखते हुए आकस्मिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है। कमेटी सदस्य मुकेश जौहरी ने बताया कि हेल्प आगरा की दो एंबुलेंस पूरी बारात के साथ चलेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जनकपुरी में सफाई के लिए 200 कर्मचारी तैनात जनकपुरी महोत्सव को लेकर नगर निगम ने भी विशेष तैयारियां की हैं। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए 200 अतिरिक्त सफाईकर्मी दो शिफ्ट में तैनात किए गए हैं। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए 9 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाले महोत्सव को देखते हुए इलाके में फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। नगर निगम का फोकस महोत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में कूड़ा डालने गई महिला की ट्रेन से मौत:देवनंदिनी हॉस्पिटल के पास गढ़ फाटक पर हुआ हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    कायस्थ परिवार का समारोह:बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या के परिजनों का किया सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment