Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आंधी के बाद गरज-चमक के साथ बारिश:शाम होते ही छाए बादल, दिन में मौसम रहा साफ; करीब 7°C गिरा तापमान

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में मौसम ने तेज गर्मी के बीच अचानक करवट लेकर लोगों को राहत दी है। शाम होते ही तेज आंधी के साथ ओले और बारिश शुरू हो गई। लगभग 40 मिनट जमकर बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शाम के समय आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ गरज-चमक शुरू हो गई और फिर बारिश होने लगी। तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में होर्डिंग गिर गए। वहीं, कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 24 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे मौसम सुहाना हो गया। सड़कों पर पानी भरने और तेज हवाओं के चलते यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों में आगरा का अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। 29 मार्च को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि 3 अप्रैल को यह 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे साफ है कि तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे दिन के तापमान में गिरावट बनी रह सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़ों रुपए के गबन मामले में 38 बैंक खाते फ्रीज:पीलीभीत में आरोपी ने बिल्डरों को भेजी 3.87 करोड़, 4 सदस्यीय टीम गठित
    Next Article
    फर्रुखाबाद में थार से कुचलकर महिला की मौत, VIDEO:हैंडब्रेक न लगने से अचानक बैक हो गई, गाड़ी समेत दीवार से लड़ी महिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment