Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़ों रुपए के गबन मामले में 38 बैंक खाते फ्रीज:पीलीभीत में आरोपी ने बिल्डरों को भेजी 3.87 करोड़, 4 सदस्यीय टीम गठित

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में सरकारी धन गबन के बड़े मामले में पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए 38 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों में जमा करीब 3.87 करोड़ रुपए की राशि को सीज किया गया है। कोतवाली नगर पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी इल्हाम उर्फ रहमान शम्सी ने वेतन मद में हेरफेर कर सरकारी धन का गबन किया। यह मामला 13 फरवरी 2026 को उस समय सामने आया। जब जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपी जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज बीसलपुर में कार्यरत था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अटैच होकर वेतन बिल और टोकन जनरेशन का काम देखता था। 98 ट्रांजैक्शन में की हेराफेरी जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 12 सितंबर 2024 से 98 लेनदेन के जरिए 1.01 करोड़ रुपए से अधिक की रकम अपनी पत्नी के खाते में एनईएफटी के माध्यम से ट्रांसफर कर ली। इसके बाद इस रकम को अलग-अलग खातों और निवेशों में लगाया गया, ताकि गबन को छिपाया जा सके। बिल्डरों को भेजे करोड़ों रुपए पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और पत्नी के माध्यम से बरेली के बिल्डरों को बड़ी रकम भेजी। जेएचएम इंफ्राहोम प्राइवेट लिमिटेड के खाते में 90 लाख रुपए, ओरिका होम्स बिल्डर के खाते में 17.18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गएष पुलिस ने संबंधित बिल्डरों और संस्थाओं को नोटिस जारी कर रकम से छेड़छाड़ न करने के निर्देश दिए हैं। 38 खाते फ्रीज, जांच तेज अब तक जांच में 38 संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हित किया गया है, जिनमें कुल 3,87,02,568 रुपये जमा पाए गए। इन सभी खातों को फ्रीज कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है, जो रोजाना वित्तीय लेनदेन की गहन पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया- बैंक खातों को सीज कर दिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों और लाभार्थियों की भी पहचान की जा रही है, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या:डूहिया गांव में हुई वारदात, आपसी रंजिश की आशंका
    Next Article
    आगरा में आंधी के बाद गरज-चमक के साथ बारिश:शाम होते ही छाए बादल, दिन में मौसम रहा साफ; करीब 7°C गिरा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment