Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार:सुबह से बादल छाए, 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। सामान्य से अधिक हवा चल रही है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अगले 24 घंटे में बारिश के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। बादलों की आवाजाही के चलते रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर मौसम बादल छाये रह सकते हैं। दिन में बूंदाबांदी या बारिश की संभावना कम है। 2 सितंबर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। 3 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 4 और 5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। 6 सितंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। सामान्य से 4% कम बारिश आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से % कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 434.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 416.1 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 18.5 मिमी बारिश कम हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में जन्माष्टमी पर बाजारों में रौनक:राधा-कृष्ण की आकर्षक मूर्तियां और झूले मार्केट में, सजने लगे मंदिर
    Next Article
    चित्रकूट में मंदाकिनी फिर उफान पर:खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर, रामघाट की 300 दुकानें डूबीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment