Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अग्निवीर भर्ती में ठगी करने वाला पकड़ा:मेडिकल पास कराने के लिए मांग रहा था डेढ़ लाख, एक साथी फरार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती में ठगी करने वाले एक युवक को आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पकड़ा गया है। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी दौड़ पास करने वाले युवकों को डेढ़ लाख रुपए में मेडिकल पास कराने का झांसा दे रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और भर्ती परीक्षा से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। 12 अप्रैल 2026 को अलीगढ़ से आर्मी भर्ती में शामिल होने आए एक युवक ने थाना सदर बाजार में सूचना दी कि भर्ती स्थल के पास एक व्यक्ति उससे मिला और खुद को आर्मी में कार्यरत बताकर उसका नाम जानने के बाद भर्ती में ‘जुगाड़’ कराने की बात कही। आरोपी ने 1.5 लाख रुपये लेकर दौड़ और मेडिकल परीक्षा पास कराने का भरोसा दिया। युवक को पहले ही पैसे मांगने पर शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन पुत्र शब्बीर निवासी अलीगढ़ बताया। उसेने बताया कि वह आर्मी भर्ती में दौड़ क्लियर कर चुके अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा पास कराने का झांसा देकर उनसे 1.5 लाख रुपये लेता था। वह अभ्यर्थियों को पहले से ‘कलर विजन’ की किताब पढ़ाकर याद कराता था, जिससे वे परीक्षा के दौरान पहचान कर सकें और पास हो जाएं। उसने बताया कि संबंधित किताब उसके दोस्त संजय, निवासी ग्राम बाड़ौन, तहसील मांट थाना राया जनपद मथुरा के पास है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, भर्ती परीक्षा से जुड़े दस्तावेज और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में 3-4 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की फोटो भी मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ध्रुव त्रिपाठी बोले- शिक्षक राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं:निपुण सम्मान समारोह में शिक्षकों की भूमिका पर दिया जोर
    Next Article
    सीएम योगी सहारनपुर पहुंचे:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, मां डाट काली मंदिर में पूजा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment