Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली:11 जिलों के 900 अभ्यर्थी हुए शामिल, 700 पास; रैली में 19 हजार युवा ले रहे भाग

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को आगरा को छोड़कर अन्य 11 जिलों के 900 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 700 ने दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली है। इन सभी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बुलाया गया है। शनिवार को झांसी और ललितपुर के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे। रात में 12:00 बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। इसके बाद शारीरिक दक्षता की जांच हुई। इसके बाद दौड़ लगाई जा रही है। फर्जी अभ्यर्थियों पर नजर रखने के लिए सैन्य और पुलिस की तरफ से अलग-अलग टीम बनाई गई है। सेना भर्ती कार्यालय आगरा की ओर से 1 अप्रैल से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी के लिए अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मथुरा एवं मैनपुरी के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पास हुए अभ्यर्थियों को शनिवार को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बुलाया गया है। 4 अप्रैल को अग्निवीर क्लर्क (आगरा) और अग्निवीर जनरल ड्यूटी (झांसी एवं ललितपुर) के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।अग्निवीर भर्ती रैली 19 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज, एटा, झांसी, ललितपुर और जालौन के लगभग 19 हजार युवा भाग लेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक गुड़िया या कोई और:सपा से ओके चौधरी या मदन गौतम ? बसपा से रवि शास्त्री या अर्पित गौतम
    Next Article
    नोएडा में गांव के बाहर लगेंगे इलेक्ट्रिक डिस्प्ले बोर्ड:महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, उद्यान विभाग, सिविल कार्य, जल और सीवर के होंगे नंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment