Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलोचों का ऐलान, अगर हुए आजाद तो भारत को देंगे 3 जबरदस्त चीजें !

    3 hours from now

    1

    0

    अमेरिका ने हाल फिलहाल में जिस कीमती चीज के लिए वेनेजुएला और ईरान पर हमला किया वो चीज अगर बलूचिस्तान बड़े ही आराम से भारत को दे दे तो सोचिए क्या होगा। यह कीमती चीज तेल है। तेल के लिए चल रही जंग के बीच बलूचों का वो ऐलान आज फिर चर्चा में है जिसमें बलूचों ने कहा था कि अगर हम पाकिस्तान से आजाद हो गए तो हम भारत को तीन बड़ी चीजें दे सकते हैं। बलूचों ने अपनी आजादी में भारत की मदद के बदले भारत को ही एक बहुत शानदार ऑफर दिया था। हैरानी की बात देखिए कि बलूच भारत को जो चीज देना चाहते हैं वही चीज अमेरिका पाकिस्तान की मदद से बलूचिस्तान से छीनना चाहता है। बलूचिस्तान के मशहूर एक्टिविस्ट मीरया बलोच ने कुछ समय पहले बलूचिस्तान और दुनिया के अलग-अलग कोने में रहने वाले 6 करोड़ बलूचों की तरफ से भारत को एक बड़ा ऑफर दिया था। इसे भी पढ़ें: मुनीर को जिसका डर था वही हुआ...तालिबान का तगड़ा हमला, बिछाई लाशें!मीरियार बलोच ने बताया था कि अगर हम पाकिस्तान से आजाद हो गए तो भारत को यह तीन चीजें देंगे। सबसे पहले मीरियार बलोच ने बताया कि आजाद बलूचिस्तान में भारत को सबसे बड़ा फायदा ऊर्जा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मिलेगा। बलूचिस्तान में नेचुरल रिसोर्सेज के भंडार है। बलूचिस्तान में तेल भी है और गैस भी। बलूचिस्तान क्रिटिकल मिनरल्स से भी भरा हुआ है। बलूचिस्तान की जमीन के नीचे अरबों डॉलर का खजाना छुपा है। सोचिए अगर बलूचिस्तान पाकिस्तान से आजाद हो गया और भारत को किया गया पहला वादा पूरा कर दिया तो भारत को कितना बड़ा फायदा मिलेगा। मीरयार बलोच ने यह भी बताया कि बलूचिस्तान भारत को एक बड़ा कॉरिडोर भी दे सकता है। यह कॉरिडोर भारत को सेंट्रल एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप तक सीधे जोड़ देगा। चलिए, यह तो बात हुई ऊर्जा और कनेक्टिविटी की।इसे भी पढ़ें: NSA डोभाल से मिले रूसी अधिकारी, क्या हुई बात? अब बलूचों का दूसरा बड़ा ऑफर भी जान लीजिए। बलूचिस्तान में भारत के लिए दूसरा बड़ा फायदा है सांस्कृतिक जुड़ाव। 51 शक्तिपीठों में से एक पवित्र हिंगलाज माता मंदिर बलूचिस्तान में ही स्थित है। मीरियर बलूच ने कहा था कि पाकिस्तान के आतंक के बावजूद बलूच लोगों ने इस मंदिर की रक्षा की है। यह मंदिर भारत की संस्कृति का हिस्सा है। अगर बलूचिस्तान आजाद हो गया तो भारत के लोग हिंगलाज माता मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। बलूचों का तीसरा ऑफर तो और भी शानदार है। आजाद बलूचिस्तान भारत के लिए एक रणनीतिक जीत होगी। बलूचिस्तान अगर आजाद हो गया तो ग्वादर के जरिए अरब सागर तक पाकिस्तान की पहुंच कट जाएगी। इसके साथ ही भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका चीन का सीपक कॉरिडोर भी बर्बाद हो जाएगा। सोचिए अगर बलूचिस्तान आजाद हो गया और भारत को किए गए ये तीनों वादे भी पूरे हो गए तो भारत इस इलाके में कितनी ताकत हासिल कर लेगा। Balochistan offers oil and gas to India and Afghanistan, 2 April 2026 Amid rising regional tensions, economic turmoil, and growing uncertainty over the energy crisis, the Republic of Balochistan emerges not as a bystander, but as a rescuer for its immediate neighbors,… pic.twitter.com/yLzERWNd75— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) April 2, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कोहराम: जहरीली शराब ने ली तीन की जान, परिजनों का अस्पताल में भारी हंगामा
    Next Article
    Europe taking gold back from US: बुरे फंसे ट्रंप, 30 देशों ने खाली कर दी अमेरिका की तिजोरी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment