Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई, VIDEO:टोल प्लाजा पर कर्मचारी के साथ मारपीट की, बैरियर न उठाने पर हुए आग बबूला

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में रायभा टोल प्लाजा पर विधायक लिखी कार में बैठे युवक ने टोल कर्मी के साथ मारपीट की। मारपीट करने वाला युवक फतेहपुर सीकरी के विधायक चौ. बाबूलाल के बेटे सुरेश हैं। मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है। विधायक लिखी गाड़ी रायभा टोल प्लाजा पर फरह की तरफ से ग्वालियर की तरफ जा रही थी। गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था। गाड़ी पर वीआईपी पास लगा होने के बाद भी करीब दो मिनट तक बैरियर नहीं उठाया गया। इस पर गाड़ी से उतरकर युवक ने टोल कर्मचारी संजय सिंह निवासी दौरेठा आगरा के साथ मारपीट की। कर्मचारी के गाल पर थप्पड़ मारे। पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। बताया गया कि गाड़ी में फतेहपुर सीकरी भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल के पुत्र सुरेश, उनकी पत्नी और बच्चे बैठे हुए थे। इस संबंध में रायभा टोल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वहीं, विधायक का कहना है कि टोल प्लाजा कर्मचारी द्वारा बेटे के साथ अभद्रता की गई। बेटे ने अपना परिचय दिया। उनसे कहाकि गाड़ी पर विधानसभा का स्टीकर लगा है। उन्होंने मुझसे फोन पर बात कराने का भी प्रयास किया, लेकिन टोल प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी। बेटे को उकसाया गया। जब एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी हरकत की गई तो आम जनता के साथ क्या होता होगा। ये सब उनके विरोधियों की साजिश है। उनके द्वारा ही वीडियो वायरल कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्पीड़न का आरोप लगा महिला स्टॉफ ने दिया इस्तीफा:KGMU में HRF स्टोर में थी तैनाती, कुलपति ने विशाखा चेयरमैन को भेजी गई शिकायत
    Next Article
    अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:हनुमानगढ़ी में किए दर्शन, कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment