Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Smartphone का Camera हो रहा है Lag? बिना खर्च के इन 5 तरीकों से करें तुरंत Fix

    3 hours from now

    1

    0

    आजकल फोन में तस्वीरों को क्लिक करना और सोशल मीडिया पर शेयर करना, हर किसी को काफी पसंद है। यादगार पल की फोटोज को लोग अपने फोन में कैद करते हैं। गौरतलब है कि स्मार्टफोन का कैमरा आज हर यूजर के लिए बेहद खास बन गया है। अब चाह लोग व्लॉगिंग के लिए यूज कर रहे हो या फिर किसी भी कार्य में फोन कैमरा ज्यादातर यूज होता है। अक्सर होता है कि फोटो क्लिक के दौरान कैमरा एप फ्रीज हो जाता है या फोटो कैप्चर में देरी आने लगती है। यदि आपका कैमरा भी लैग कर रहा है, तो इस लेख में जाने कैसे इसको ठीक करें।फोन को रिस्टार्ट करेंयदि आपका फोन ज्यादा ही लैग कर रहा है, तो सबसे पहले आप फोन को एक बार रीस्टार्ट करके देंखें। अक्सर होता है कि कैमरा एप बैकग्राउंड प्रोसेसेज या टेम्परेरी बग के कारण स्लो हो जाता है। रिस्टार्ट करने से फाइल्स रिफ्रेश हो जाती हैं और कैमरा स्मूथ चलने लगता है।कैमरा एप का कैश क्लियर करेंजब फोन की कैश फाइल्स भर जाती हैं तो कैमरा एप स्लो हो जाता है। इसलिए कैश हटाने से एप दोबारा फ्रेश तरीके से लोड होता है। इसको आप Settings > Apps > Camera > Storage > Clear Cache से क्लियर कर सकते हैं।फोन की स्टोरेजयदि आप कोई ऐसा फोन यूज कर रहे है, जिसका स्टोरेज काफी कम है, तो आपका कैमरा पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। जिस कारण से फोन फोटो सेव करने में समय ले सकता है। हो सकता है वीडियो रिकॉर्डिंग भी अटकने लगे।सॉफ्टवेयर अपडेट करेंयदि आपका कैमरा ज्यादा ही लैग करने लगा है, तो यह सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण भी हो सकता है। अक्सर होता है कि सिस्टम अपडटे कैमरा प्रोसेसिंग इंजन को बेहतर बनाते हैं। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल न करने पर लैगिंग की दिक्कत बढ़ जाती है।बैकग्राउंड एप्स ऑफ करें अगर आप अपने फोन में एक साथ कई एप्स चला रहे हैं तो आपको कैमरा में लैग देखने को मिलेगा। ज्यादा एप्स चलने पर RAM फुल होने लगती है और कैमरा प्रोसेसिंग स्लो हो जाती है। जब आप कैमरा यूज करें तो सबसे पहले  Recent Apps को क्लियर कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Yogi का Singapore मिशन सुपरहिट, Uttar Pradesh को मिला 1 लाख करोड़ का निवेश
    Next Article
    'अजमेर में हिंदुओं के चादर चढ़ाने से मुझे दिक्कत है':धीरेंद्र शास्त्री बोले-अपने बाप को बाप कहो, अपने ग्रैंड फादर के यहां पुष्कर आया करो

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment