Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में भीषण गर्मी से राहत को पानी का छिड़काव:नगर निगम ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर वाटर स्प्रिंकलर से किया छिड़काव

    6 hours ago

    2

    0

    लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने शहरवासियों को राहत देने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं पर्यटन स्थलों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे वातावरण का तापमान नियंत्रित किया जा सके और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके। गर्मी से मिल रही राहत नगर निगम की इस पहल के तहत विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों ताजमहल, लाल किला, और सिकंदरा के साथ-साथ आईएसबीटी जैसे सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में यह व्यवस्था उनके लिए काफी राहतदायक साबित हो रही है। नगर निगम द्वारा पूरे शहर में एक दर्जन से अधिक वाटर स्प्रिंकलर वाहनों को तैनात किया गया है, जो दिनभर विभिन्न इलाकों में पानी का छिड़काव कर रहे हैं। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों जैसे हरी पर्वत, भगवान टॉकीज, बिजलीघर समेत कई व्यस्त स्थानों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। यहां-यहां की गई है व्यवस्था सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया-बढ़ते तापमान को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन और मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर वाटर स्प्रिंकलर लगाए गए हैं और आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम का उद्देश्य सिर्फ तापमान को कम करना ही नहीं, बल्कि धूल और प्रदूषण को भी नियंत्रित करना है, जिससे आमजन को साफ वातावरण मिल सके। इस पहल से जहां राहगीरों को राहत मिल रही है, वहीं पर्यटकों के अनुभव में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। नगर आयुक्त ने कहा-नगर निगम सतर्क गर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि हीट वेव की संभावना को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और आगे भी मौसम की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उनका कहना है कि नगर निगम का प्रयास है कि शहरवासियों और पर्यटकों को भीषण गर्मी के प्रभाव से अधिकतम राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में राप्ती नदी में दो बच्चियों की डूबकर मौत:नहाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, घर से 500 मीटर दूर मिला शव
    Next Article
    सीआरपीएफ जवान मुकेश कटियार का निधन:कानपुर देहात में राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment