Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

    3 hours from now

    1

    0

    जबसे डिजिटल बैंकिंग का दौर शुरु हुआ है तबसे पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी लोन या क्रेडिट कार्ड लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो चुका है। इससे बचने के लिए CIBIL रिपोर्ट और इनकम टैक्स विभाग का AIS, Annual Information Statement (वार्षिक सूचना विवरण) समय-समय पर चेक करना सबसे कारगर तरीका माना जा रहा है। अगर आपको कभी को ई संदिग्ध एक्टिविटी लगे, तो तुरंत साइबर सेल और संबंधित बैंक को सूचित जरुर करें।कैसे पता करें आपके पैन कार्ड का दुरुपयोग हो रहा है? अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड सुरक्षित है या नहीं, तो समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचना बेहद जरूरी है। आप इसे आसानी से TransUnion CIBIL, Experian और Equifax जैसी एजेंसियों की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, जहां साल में एक बार मुफ्त रिपोर्ट उपलब्ध होती है। रिपोर्ट चेक करते समय इस बात पर खास ध्यान दें कि कहीं कोई ऐसा लोन या क्रेडिट कार्ड तो नहीं दिख रहा, जिसके बारे में आपको जानकारी न हो। इसके अलावा किसी अनजान बैंक अकाउंट या ऐसी क्रेडिट पूछताछ पर भी नजर रखें, जो आपने कभी नहीं की हो। आप Google Pay, Paytm और CRED जैसे ऐप्स की मदद से भी आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं।AIS और Form 26AS चेक करेंइनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट या  Form 26AS डाउनलोड करें। इसमें आपके पैन से जुड़ी हर बड़ी जानकारी होती है, जैसे आपके बैंक अकाउंट्स, मिला हुआ ब्याज और हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन। यदि यहां कोई अनजान खाता दिखे,तो समझ लें कि गड़बड़ है।ये संकेत नजर आए तो सतर्क हो जाए- अचानक आपका क्रेडिट स्कोर गिर जाना।- अनजान बैंक या NBFC से कॉल आना।- बिना अप्लाई किए लोन रिजेक्ट हो जाना।- बैंक स्टेटमेंट में संदिग्ध ट्रांजेक्शन दिखे।- इस तरह के सभी PAN misuse के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।अगर फ्रॉड का पता चल जाए तो क्या करें?- जल्द ही क्रेडिट ब्यूरो में डिस्प्यूट दर्ज कराएं।- साइबर सेल या पुलिस में शिकायत करें।- अपने बैंक को तुरंत जानकारी दें।- जरुरत पड़ने पर पैन सिक्योरिटी के लिए इनकम टैक्स विभाग से भी संपर्क करें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हर 3-6 महीने में एक बार अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और AIS जरुर चेक करते रहे। ऐसा करने से आपको बड़े नकुसान से पहले ही सतर्त हो जाएंगे। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Alia Bhatt की AI तस्वीरों का पाकिस्तानी ब्रांड ने किया इस्तेमाल, भड़के फैंस बोले- 'ये कानूनी मुसीबत बुला रहे हैं'
    Next Article
    Iran US War: 'वार्ता नहीं करेगा तो वो हालत करेंगे जो पहले...', सीजफायर खत्म होने से पहले ट्रंप ने फिर दी धमकी, ईरान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment