Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में BJP नेता का डांसर के साथ VIDEO:होटल के कमरे में नजर आए, अफसर बनकर वसूली के लिए धमकाया

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा में नेता महिपाल चौधरी का होटल में डांसर के साथ वीडियो सामने आया है। वीडियो होटल के कमरे का है। जिसमें साफ दिख रहा है कि महिपाल चौधरी कुर्सी पर बैठा है। कमरे में दो बारवाला डांस कर रही हैं। इससे पहले 6 अप्रैल को महिपाल ने खुद को अधिकारी बताते हुए एक होटल संचालक और स्टाफ को डराया-धमकाया था। फिर उनसे 2 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी थी। जिसके बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी। फिर 10 अप्रैल को रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने महिपाल चौधरी पर चौथ वसूली का केस दर्ज किया था। देखें होटल के कमरे का वीडियो… रंगरेलिया मनाते वीडियो वायरल आरोपी महिपाल चौधरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वीडियो में दिख रहा है कि होटल के कमरे में दो बार वाला डांस कर रही हैं। एक युवक कुर्सी पर बैठा है, जो महिपाल चौधरी बताया गया है। बेड पर शराब की बोतल और गिलास रखे हैं। वीडियो उस पार्टी में शामिल किसी व्यक्ति ने ही बनाया है। 10 अप्रैल को दर्ज हुई एफआईआर आगरा के थाना जगदीशपुरा के होटल में 6 अप्रैल को काली स्कॉर्पियो से महिपाल चौधरी नाम का व्यक्ति गया था। उसके साथ दो महिलाएं और अन्य साथी भी मौजूद थी। संचालक अनिल कुमार ने बताया कि सभी ने होटल में प्रवेश करते ही खुद को अधिकारी बताते हुए स्टाफ को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने होटल के रजिस्टर और आईडी चेक करने के नाम पर कमरों की तलाशी भी ली। जब होटल संचालक ने इस कार्रवाई का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसे धमकाते हुए 2 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वे उसके खिलाफ कार्रवाई कर देंगे और मीडिया में खबर चलवा देंगे। इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया । होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 10 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। भाजपा नेताओं के साथ फोटो आरोपी महिपाल चौधरी अपने आप को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता है। सोशल मीडिया पर उसने कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो अपलोड किए हैं। वो पिछले दिनों सीएम योगी की जनसभा में मीडिया कर्मी बनकर पहुंचा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिपाल चौधरी नवनिर्मित बिल्डिंग, बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण पर नजर रखता था। बाद में वहां पर पहुंचकर धमकाता था और वसूली करता था। वहीं, जिस दिन महिपाल चौधरी पर एफआईआर दर्ज हुई है, उस दिन हाथरस पुलिस ने उसे चौथ वसूली के ही अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया। आगरा पुलिस अब उसे बी वारंट पर लाने की बात कह रही है। हाथरस का रहने वाला है आरोपी महिपाल चौधरी मूलरूप से हाथरस का रहने वाला है। वर्तमान में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के केके नगर में रह रहा है। वो होटल किराए पर लेकर उसका संचालन करता है। महिपालपर चौथ वसूली और ब्लैकमेलिंग करने के कई आरोप है। जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी है। वहीं हाथरस में एक डाक्टर की क्लीनिक पर मरीज की मौत के मामले में प्रदर्शन कर 10 लाख रुपए की चौथ मांगने का आरोप भी है। ……………… ये खबर भी पढ़िए- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे:135KM यूपी से गुजरेगा, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि शुरुआत के 18 किलोमीटर तक कोई टोल नहीं देना होगा। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। इसी वजह से ये जितना फायदेमंद उत्तराखंड के लिए है, उतना ही यूपी के लिए भी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़:दफ्तरों पर पत्थर फेंके, पुलिस से झड़प; DGP बोले- एक्शन लेंगे
    Next Article
    कौशांबी में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:खेत में खाना देने जा रही 60 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, चालक की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment