Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बारिश, तापमान में 7°C की गिरावट:सुबह से तेज हवाओं के साथ छाये बादल, कल भी आंधी और बारिश की संभावना

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार को सुबह से तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। सुबह लगभग 10 बजे कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। कल भी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। तापमान में भी 7°C की गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान तो सामान्य से 4.2°C कम हो गया है। बारिश-बूंदाबांदी की 3 तस्वीरें… रविवार को अधिकतम तापमान जहां 39.6°C था वहीं, सोमवार को गिरकर 32.6°C पर आ गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 4.6°C की गिरावट के साथ 24.6°C से गिरकर 20°C पर आ गया। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… मंगलवार सुबह से चल रही हवा सोमवार सुबह से ही आगरा में तेज हवाएं चल रही हैं। बादल छाये हुए हैं। मंगलवार सुबह से ही हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है। गर्मी का असर नहीं है। बता दें कि रविवार को शहर में तेज हवाएं चली थीं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी आई। तांतपुर रोड पर तेज बारिश भी हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। मंगलवार को तापमान में काफी गिरावट की संभावना है। पिछले सप्ताह से आगरा का मौसम काफी बदला हुआ है। पिछले बुधवार और गुरुवार को काफी बारिश हुई थी। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे थे। रविवार शाम से आगरा में तेज हवाएं चल रही हैं। रविवार रात को ग्रामीण क्षेत्र में काफी तेज बारिश भी हुई थी। ये है पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 मई को आंधी के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने का अलर्ट है। बादल छाये रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CM योगी शिक्षामित्रों को सम्मानित करेंगे:613 करोड़ की 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास की देंगे सौगात
    Next Article
    हाथ जोड़, कान पकड़कर बजरंगबली से माफी मांगी:लखनऊ में 1000 भंडारे होंगे, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment