Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CM योगी शिक्षामित्रों को सम्मानित करेंगे:613 करोड़ की 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास की देंगे सौगात

    11 hours ago

    1

    0

    CM योगी आज गोरखपुर में हैं। वह थोड़ी देर में योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मानदेय वृद्धि के बाद शिक्षामित्रों का सम्मान करेंगे। उसके बाद तारामंडल क्षेत्र में बनाए गए टू लेन पुल का लोकार्पण करेंगे। दोपहर बाद माधव नगर वार्ड के जंगल बेनी माधव मोहल्ले में बने कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा CM एकीकृत मंडलीय कार्यालय, कुश्मी एन्क्लेव और गोरखपुर सोनौली मार्ग पर बनने वाले प्रवेश द्वार के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री के हाथों गोरखपुर महानगर को कुल 71 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। लोकार्पण की 26 और शिलान्यास की 45 परियोजनाओं पर 612 करोड़ 31 लाख 84 हजार रुपए की लागत आ रही है। ये सभी परियोजनाएं गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की हैं। वहीं कार्यक्रम से पहले CM योगी ने जनता दर्शन में करीब 200 समस्याएं सुनीं। साथ ही समाधान को अधिकारियों को निर्देश दिए। CM योगी से जुड़े कार्यक्रम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन की शादी के लिए पैसे नहीं जुटा सका शिक्षक, खत्म कर ली खुद की जिंदगी
    Next Article
    आगरा में बारिश, तापमान में 7°C की गिरावट:सुबह से तेज हवाओं के साथ छाये बादल, कल भी आंधी और बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment