Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में छात्रा के परिजन शव निकालने पहुंचे:बोले- दोबारा पोस्टमार्टम कराएंगे, हंगामा करते हुए रास्ते में बैठे

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में 52 घंटे से लापता 14 साल की छात्रा का गुरुवार रात 2 बजे यमुना के किनारे शव मिला था। शव से कुछ दूरी पर छात्रा का मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं, लगभग 500 मीटर दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे उसकी शॉल और चप्पल पड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। मगर, शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीण शव को बाहर निकालने के लिए अड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं। 10 फरवरी को हुई थी लापता नथौली गांव में रहने वाले जालिम सिंह और अन्य परिजन 10 फरवरी को शादी समारोह में गए हुए थे। जालिम सिंह ने कहा- उसी रात 10-11 के बीच में लक्ष्मी अपनी भाभी के साथ खेत में टॉयलेट जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रातभर ढूंढने के बाद जब छात्रा का पता नहीं चला तो 11 फरवरी को थाना एत्मादपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस और परिजन छात्रा की लगातार तलाश कर रहे थे। 12 फरवरी की रात को छात्रा का शव यमुना किनारे मिला था। कुछ दूरी पर मोबाइल फोन था। परिजनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को दफना दिया गया था। शनिवार सुबह एकत्रित हुए परिजन शनिवार सुबह छात्रा के परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए। वो शव को बाहर निकालने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की बात कहने लगे। मृतका के भाई महेंद्र सिंह का कहना था कि पुलिस मामले को हल्के में लेकर सही जांच नहीं कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, उस पर भी उन्हें विश्वास नहीं है। इसलिए वह शव का दोबारा पोस्टमार्टम करना चाहते हैं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:एक साथी घायल, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    चंदौली में बाइक मंदिर से टकराई, एक की मौत:डेढ़गावां गांव के पास हादसा, दूसरा युवक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment