Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में बाइक मंदिर से टकराई, एक की मौत:डेढ़गावां गांव के पास हादसा, दूसरा युवक गंभीर घायल

    6 hours ago

    1

    0

    चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना डेढ़गावां गांव के समीप हुई, जहां एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे स्थित मंदिर से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान धीना थाना क्षेत्र के बेटाडीह निवासी 18 वर्षीय अमन गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता के रूप में हुई है। घायल युवक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ निवासी 20 वर्षीय धीरज गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता है। दोनों धीना थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। किसी काम से जलालपुर से निकले अमन और धीरज जैसे ही कमलापुर-सकलडीहा मार्ग पर डेढ़गावां गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) पहुंचाया। वहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव और बीके प्रसाद ने जांच के बाद अमन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धीरज गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अमन गुप्ता अपने ननिहाल खरखोलिया में रहता था। उसके एक छोटा भाई आदित्य गुप्ता (13 वर्ष) है। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डॉ. संजय यादव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही अमन गुप्ता की मौत हो चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में छात्रा के परिजन शव निकालने पहुंचे:बोले- दोबारा पोस्टमार्टम कराएंगे, हंगामा करते हुए रास्ते में बैठे
    Next Article
    कासगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment