Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में छाये बादल, चल रही तेज हवा:तापमान में 6.2°C की बढ़ोत्तरी, आज बूंदाबांदी की संभावना

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली, इसके बाद बादल छा गए। तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादल छाये रहेंगे। बूंदाबांदी की सभी संभावना है। इधर, बुधवार को दिनभर काफी तेज धूप रही थी, जिसके बाद मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन के तापमान में 6.2°C की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6°C और न्यूनतम तापमान 21.3°C रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4°C और न्यूनतम तापमान 23.8°C रहा था। जबकि रविवार से मंगलवार के बीच तापमान 10.2°C गिर गया था। 3 मई को जहां अधिकतम तापमान 39.6°C था वहीं, 5 मई को गिरकर ये 29.4°C पर आ गया। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… गुरुवार सुबह का मौसम गुरुवार सुबह धूप निकली लेकिन कुछ समय बाद बादल गए। हवा चल रही है, जिसकी वजह से गर्मी नहीं है। मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को मौसम बदला हुआ है। बुधवार को दिनभर तेज धूप निकली थी। हालांकि इससे पहले मंगलवार को बादल छाये रहे थे। हवा भी चल रही थी। मगर, बुधवार धूप की वजह से तापमान बढ़ा हुआ था। पिछले 10 दिन से आगरा का मौसम लगभग हर रोज बदल रहा है। किसी दिन बारिश और आंधी आ जाती है तो किसी दिन तेज धूप निकल रही है। हालांकि 29 अप्रैल के बाद से आगरा का तापमान 40°C से अधिक नहीं गया है। इससे गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। ये है पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन में आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बदला मौसम का मिजाज:आसमान में डेरा डाले बादल, बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मिली राहत
    Next Article
    लखनऊ जोन अंतर जनपदीय प्रतियोगिता शुरू:खीरी ने कबड्डी में अमेठी को 31-08 से हराया, 11 टीमें ले रहीं भाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment