Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में डीजे पर डांस के लिए गोली चलाई:दुल्हन का ममेरे भाई के सीने में लगी गोली, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के नगला भीम गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। इस घटना में दुल्हन के ममेरे भाई के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। नगला भीम निवासी चरण सिंह की बेटी आरती की बारात सोरों गेट कासगंज से आई थी। शादी की रस्में चल रही थीं और एक तरफ डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान बारातियों और घरातियों के बीच डीजे पर नाचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर भीड़ में शामिल एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे दुल्हन के ममेरे भाई के सीने में जा लगी, जिससे वह छटपटाकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक का उपचार अलीगढ़ के अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर मारहरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मारहरा के.के. लोधी ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। के.के. लोधी के अनुसार, परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी:सवार 21 लोगों का सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू, डंपर से टक्कर के बाद हादसा
    Next Article
    वंदे भारत के नाश्ते में निकला था कीड़ा,IRCTC करेगी जांच:क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा पत्र ,चार दिन पहले हुआ था वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment