Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में CM हिमंत बिस्वा का पुतला फुका:प्रदर्शनकारी बोले- मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई टिप्पणी पर प्रधानमंत्री माफी मांगे

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फुका। इसके बाद जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा की कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया और उनसे माफी की मांग की। और हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा, "डॉ भीमराव आंबेडकर के बाद हिंदूस्तान के सबसे बड़े दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे हैं। जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अमर्यादित आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। आज आगरा महानगर कांग्रेस कमेटी ने उनके कुत्ते के रूप में पुतला फुका है। अमित सिंह ने आगे कहा-बीजेपी के नेता नरेंद्र मोदी से कहूंगा कि वे माफी मांगें। नहीं तो हिंदूस्तान का कोई भी दलित उन्हें माफ नहीं करेगा। अगर आपने माफी नहीं मांगी तो इसका परिणाम आपको असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव में भुगतना पड़ेगा। स्पीड कलर लैब के सामने एमजी रोड पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पुतला फुकने से सड़क पर जाम लग गया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रदर्शन खत्म होने के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। लोगों को जाम से निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाई:पिता बोले- भाई की शादी के लिए लिया कर्ज चुकाने में असमर्थ था
    Next Article
    बस्ती में ट्रेलर ने ग्रामीण को रौंदा, मौके पर मौत:शॉर्ट कट मार्ग पर हादसा, बैंक जाने के लिए घर से निकले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment