Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाई:पिता बोले- भाई की शादी के लिए लिया कर्ज चुकाने में असमर्थ था

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के ग्राम वारई में एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा कर्ज से परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान थाना मदनपुर के ग्राम वारई निवासी संजू अहिरवार पुत्र रघुवीर के रूप में हुई है। संजू अपने तीन भाइयों और छह बहनों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था और उसकी एक बेटी भी है।पिता ने जानकारी दी कि संजू ने अपने छोटे भाई की शादी के लिए कर्ज लिया था। इसके अलावा, उस पर कुल दो लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। इस आर्थिक तंगी के कारण वह काफी परेशान रहता था। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा मंगलवार को संजू दिनभर गांव में घूमता रहा। रात करीब 9 बजे वह बिना खाना खाए घर से चला गया। रात में ही उसने गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऐतिहासिक दंतधावनकुंड मंदिर में श्रीराम का नेचुरली सूर्यतिलक:मंदिर के गर्भगृह स्थित झरोखे से हर साल 15 दिन होता है यह नजारा
    Next Article
    आगरा में CM हिमंत बिस्वा का पुतला फुका:प्रदर्शनकारी बोले- मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई टिप्पणी पर प्रधानमंत्री माफी मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment