Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में डीपीएस स्टूडेंट्स के 3 दांत तोडे़:क्लास में लड़के ने पंच मारा, इन्फ्लुएंसर पिता बोले- स्कूल की लापरवाही

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में डीपीएस शास्त्रीपुरम में पढ़ने वाले 10वीं के 2 छात्रों में मारपीट हो गई। एक छात्र ने दूसरे के मुंह पर कई पंच मारे। उसके 3 दांत तोड़ दिए, जबड़े में भी चोट आई है। उसके मुंह से खून निकलने लगा। घायल छात्र के पिता पीयूष मल्होत्रा फेमस इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने आरोप लगाया- स्कूल प्रबंधन ने इलाज कराने के बजाय फोन पर कहा कि अपने बच्चे को ले जाइए। उन्होंने अपने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए कहा- यह डीपीएस आगरा है। मेरे बच्चे का ये हाल हुआ है। सारा मुंह खत्म हो गया। घटना शनिवार सुबह की है। अब पढ़िए पूरा मामला… आगरा के रहने वाले पीयूष मल्होत्रा सोशल मीडिया इंफ्लूयंसर है। उन्होंने बताया- मेरा बेटा डीपीएस शास्त्रीपुरम में 10वीं क्लास में पढ़ता है। शनिवार को बेटा स्कूल गया था। सुबह साढे़ 7 बजे स्कूल से फोन आता है कि बेटे के हल्की चोट लग गई है। उसे स्कूल से ले जाएं। जब मैं स्कूल पहुंचा तो देखा बेटे के मुंह से खून निकल रहा था। स्कूल की आया बेटे को पकड़कर बैठी थी। मुंह में रूई ठूंसी हुई थी। उसे फर्स्ट एड तक नहीं दी गई थी। बेटे की हालत देखकर मैं घबरा गए। बेटे के क्लास में एक लड़के ने मुंह पर पंच मार दिया। इससे उसके 3 दांत टूट गए हैं। उसके जबडे़ में भी चोट है। पिता बोले- बच्चा दर्द से चिल्लाता रहा, इलाज नहीं कराया पीयूष मल्होत्रा ने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए कहा- आगरा डीपीएस में मेरे बच्चे का ये हाल हुआ है। प्रशासन और सोशल मीडिया के लोगों से भीख मांगता हूं कि आप इस वीडियो को फारवर्ड कर दीजिए। स्कूल की तरफ से घोर लापरवाही बरती गई। उन्होंने बच्चे को फर्स्ट एड तक नहीं दी। बच्चा दर्द से चिल्ला रहा था। उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाए, फोन कर कह रहे हैं कि हल्की चोट लग गई है। उसे ले जाएं। स्कूल में बेटे को चोट लगने के बाद प्रिंसिपल ने बच्चे का हाल चाल तक नहीं पूछा। ये लाखों रुपए की फीस लेते हैं, लेकिन थोड़ा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ये पैरेंट्स को केवल दुधारू गाय समझते हैं। छात्र को यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है। आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में शिकायत दी गई है। एसीपी एत्मादपुर अमीषा कुमारी ने कहा- सिकंदरा थानें को सूचना मिली थी कि डीपीएस के दो छात्रों के बीच लड़ाई हो गई है। दोनों छात्र 10वीं के हैं। एक छात्र को चोट लगी है। इस छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की है। इन्फ्लुएंसर पिता के बारे में जानिए… पीयूष मल्होत्रा की आगरा में मोबाइल की शॉप है। वह मोबाइल से जुड़े वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालते हैं। फेसबुक पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 2.32 लाख फॉलोअर हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या के बाद फंदे से लटका युवक; झांसी में मां की गोद से 3 साल के मासूम को उठा ले गया; 6 साल पहले हुई थी शादी झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। वे भी दौड़े पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं की भागीदारी से देश आगे बढ़ेगा- जयंत चौधरी:कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से की पुष्पवर्षा, पुलिस और रालोद कार्यकर्ताओं में हाथापाई
    Next Article
    दरोगा थाने की तीसरी मंजिल पर ले रहा था रिश्वत:मेरठ में 10 हजार रुपए लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन खींचकर ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment