Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा थाने की तीसरी मंजिल पर ले रहा था रिश्वत:मेरठ में 10 हजार रुपए लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन खींचकर ले गई

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए थाने के अंदर से रंगेहाथ पकड़ा गया। दरोगा ने एक व्यक्ति से मुकदमा सेटल कराने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी थी। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर शनिवार को दरोगा को थाने की तीसरी मंजिल पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसे खींचकर कंकरखेड़ा थाने ले गई। छत्रपाल 2023 बैच का दरोगा है और पल्लवपुरम थाने पर तैनात है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल बरेली का रहने वाला है। फिलहाल वह पल्लवपुरम थाने में तैनात है। बताया जा रहा है कि दरोगा ने मेडिकल थाना क्षेत्र में रहने वाले मनीष और उनकी पत्नी को गांजा रखने का आरोपी बनाया था। इसी मुकदमे को सेटल करने के लिए छत्रपाल ने मनीष से 10 हजार रुपए की मांग की थी। मनीष ने यह सूचना एंटी करप्शन को दे दी। सथ ही 10 हजार रुपए लेकर शनिवार को पल्लवपुरम थाने पहुंचा था। वहां एंटी करप्शन की टीम दरोगा को पकड़ने के लिए पहले से जाल बिछाए बैठी थी। जैसे ही मनीष से दरोगा ने रुपए लि, एंटी करप्शन ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम दरोगा को कंकरखेड़ा थाने ले गई। वहां से दरोगा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। थाने की तीसरी मंजिल पर ले रहा था रुपए एंटी करप्शन टीम ने बताया- दरोगा छत्रपाल सिंह पल्लवपुरम थाने की तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में रिश्वत ले रहा था। उसने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक पुराने मुकदमे को रफा-दफा करने के नाम पर पीड़ित से घूस मांगी थी। एनटीपीएस एक्ट के तहत फंसाया गया- पीड़ित ​शिकायतकर्ता मनीष मेडिकल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मनीष कुमार ने बताया- मुझ पर और मेरी पत्नी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 17 नंवबर, 2025 को मुकदमा हुआ था। हमें मुल्जिम बना दिया गया। जबकि, हमारे पास कुछ नहीं मिला था। हम तो अपने घर पर थे। दो और लड़के भी इस मामले में पकड़े गए थे। उनके पास से पुलिस को गांजा मिला था। घर पर कुर्की का नोटिस भी लगाया मनीष ने बताया- मुकदमा दर्ज होने के बाद हमने कहा कि जांच कर लो, जो दोषी हो उन पर कार्रवाई करो। इसके बाद पुलिस हम लोगों पर लगातार दबाव बनाने लगी, हमें परेशान करने लगी। 27 मार्च, 2026 को हमारे घर पर कुर्की का नोटिस भी लगा दिया गया। पुलिस ने मेरी पत्नी सीमा से कहा कि हम इसे खत्म कर देंगे, हमें पैसे दे जा। इसके बाद हमारी बातचीत 10 हजार रुपए में तय हुई। मैंने दरोगा को पैसा देने से पहले इसकी सूचना 23 अप्रैल को एंटी करप्शन को दे दी। शनिवार को दरोगा छत्रपाल ने मुझे फोन पर कहा कि यहां पल्लवपुरम थाने आ जाओ और 10 हजार रुपए दे जाओ। तब मैंने यह बात एंटी करप्शन की टीम को बताई। मैं पैसे लेकर थाने आया। जब मैं दरोगा को रुपए ले रहा था, तो एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया। मनीष कुमार ने बताया- गांजे के मामले में जो दो लोग पकड़े गए हैं, उसमें एक का नाम दाऊद है। उसके ऊपर भी मुकदमा है। दाऊद और मैं गाड़ी चलाते हैं। मैं पर्सनल गाड़ी चलाता हूं। वहीं से मेरी दाऊद से जान-पहचान हुई थी। उसका मेरे साथ कुछ पैसों का लेन-देन था। मैं उससे अपने पैसे मांग रहा था। इसी बात पर मुझसे बदला लेने के लिए दाऊद ने गांजे में मुझे फंसा दिया। उसने मेरे ऊपर भी मुकदमा करा दिया। अगर पुलिस सही से जांच करेगी तो पता चलेगा कि मेरा उस गांजे से कोई लेना-देना नहीं। ------------------------------- भास्कर सर्वे से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- ​​​​​​​यूपी के लोग बोले-341 विधायकों को दोबारा टिकट न दें 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी कि 403 में से 84 फीसदी विधायकों को दोबारा टिकट नहीं देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में डीपीएस स्टूडेंट्स के 3 दांत तोडे़:क्लास में लड़के ने पंच मारा, इन्फ्लुएंसर पिता बोले- स्कूल की लापरवाही
    Next Article
    यूपी में विश्वकर्मा लड़की की मौत पर सियासत:राहुल-प्रियंका ने पूछा- बेटियां असुरक्षित क्यों? अखिलेश ने पिता का वीडियो दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment