Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत:हादसे के बाद गांव में नहीं मनी होली, चालक गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के ग्राम पंचायत क्यारी गांव में दोपहर 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जैतपुर कलां से सामान लेकर लौट रहे युवक को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रामस्वामी(29) पुत्र महावीर सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। वह अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था और गाजियाबाद में हलवाई का काम करता था। होली का त्योहार मनाने के लिए वह अपने गांव आया हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस चालक नशे में था। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राम प्रधान पति प्रदीप यादव ने बताया कि स्वामी की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। शोक के कारण किसी भी परिवार ने होली का त्योहार नहीं मनाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या, हत्या प्रयास में 4 आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई
    Next Article
    वर्ल्डकप सेमीफाइनल-न्यूजीलैंड के मैकॉन्ची को लगातार 2 बॉल पर विकेट:डी कॉक 10, रिकेल्टन जीरो पर आउट; साउथ अफ्रीका का स्कोर 45/2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment