Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज हत्या, हत्या प्रयास में 4 आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में कोतवाली देहात पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी दहेज हत्या के मामले में और तीन आरोपी मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में शामिल हैं। दहेज हत्या का पहला मामला वादी द्वारा दी गई तहरीर से जुड़ा है। वादी ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 3 मार्च 2026 को ससुरालियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान कोतवाली देहात पुलिस ने ग्राम राजगढ़ से आरोपी सुधांशु ओझा को गिरफ्तार किया। सुधांशु ओझा श्रीनाथपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरा मामला थाना क्षेत्र के भूपियामऊ निवासी विशाल सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने की घटना से संबंधित है। इस मामले में भी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एटीएल ग्राउंड कटरा रोड के पास से तीन आरोपियों धीरेन्द्र सिंह उर्फ पिंटू, प्रशांत सिंह उर्फ लकी और युवराज सिंह उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया। ये तीनों भूपियामऊ डिहवा गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के लोकनाथ की कपड़ा फाड़ होली, VIDEO:ऐतिहासिक होली के पहले दिन जमकर झूमे युवा, नाकाबंदी धुन पर झूमे
    Next Article
    आगरा में एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत:हादसे के बाद गांव में नहीं मनी होली, चालक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment