Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में फरसा बाबा की मौत पर प्रदर्शन:रैली निकालने पर पुलिस से हुई बहस, हिंदूवादियों ने जमकर की नारेबाजी

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। महासभा ने बसई चौकी से लेकर जिला मुख्यालय तक वाहन रैली निकाने का फैसला किया था। लेकिन पहले से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। लेकिन पुलिस ने ताज व्यू चौराहे पर कार्यकर्ताओं को रोक कर ज्ञापन लिया। इस दौरान तीखी बहस हुई। जिसके चलते उन्हें पहले ही पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद मीरा राठौर के नेतृत्व में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी बसई चौकी पर जोरदार नारेबाजी और ताज व्यू चौराहे पर प्रदर्शन किया। मौके पर थाना ताजगंज पुलिस, महिला पुलिस और एसीपी ताज सुरक्षा मौजूद रहे। महासभा की अध्यक्ष मीरा राठौर ने ने कहा-एसीपी पीयूष कांत ने हमें आश्वासन दिया है कि कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी के उपर करवाई की जा रही है। लेकिन मैं कहना चाहती हूँ कि नवरात्रि चल रहे हैं और यह सीधा-सीधा हिंदुओं को चैलेंज किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज किया गया है। यह घटना जब घटित हुई, तब देश की राष्ट्रपति इस जिले में थीं। इसलिए, मैं कहना चाहती हूँ कि इन लोगों को जेल नहीं, सीधी गोली मारनी चाहिए। यह एक गंभीर अपराध है और इसके लिए सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल बस हादसे के बाद अनफिट वाहनों पर होगी कार्रवाई:परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बोले-फिटनेस की वैधता देखे बिना वाहनों से न भेजें बच्चों को स्कूल
    Next Article
    AU कुलपति पर किसानों की जमीन पर कब्जे का आरोप:शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा, शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment