Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में फंदा लगाकर पुल से लटका युवक:लोगों ने रस्सी से ऊपर खींचा, जेब में मिला सुसाइड नोट

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र में अरनौटा पुल पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने पुल से रस्सी का फंदा लगाकर खुद को लटका लिया था। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत उसे ऊपर खींच लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने अपनी सास मल्ला देवी, ससुर चंद्रसैन और दोनों सालों सत्यवीर व उमेश पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि ससुराल पक्ष ने उसकी पत्नी को भड़काकर उसके खिलाफ कर दिया था, जिसके कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। सुसाइड नोट में युवक ने यह भी लिखा है कि उस पर लगभग 3 से 4 लाख रुपये का कर्ज था। वह कर्ज चुकाने के लिए अपनी एक बीघा जमीन गिरवी रखना चाहता था, जिस पर उसके परिवार के सदस्य सहमत थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने जमीन गिरवी रखने या बेचने का विरोध किया, और इसी बात को लेकर उसे लगातार धमकाया व प्रताड़ित किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में ये लिखा.. ​मेरा नाम धीरज कुमार है। मैं आत्महत्या कर रहा हूँ मेरी आत्म हत्या करने की वजह मेरे ससुराल वाले है जिनमे मेरी सास, ससुर (मल्ला देवी) (यसपाल) और मेरे दोनो साले (सत्यवीर, उमेश) बहुत ज्यादा टॉर्चर परेशान कर रहे है। मेरी पत्नी पहले मेरे साथ थी लेकिन उसके घर वालो ने उसे मेरी पत्नी को भड़का के मेरे खिलाफ कर दिया है। मेरे ससुराल वाले मुझे जीने नही दे रहे है कैसे भी करके। मेरे पे कर्ज़ा हो गया है। अपने हिस्से का 1 बीघा गिरवी रख देता हूँ इस बात के लिये मेरे घर वाले राजी है लेकिन मेरे ससुराल वाले बेचने नहीं दे रहे है। कह रहे है हमारी लड़की का खेत है । 1 बीघा हम नहीं बेचने देगे। उमेश कह रहा है कि तू दिल्ली आ तब तुझे बताऊँगा कैसे बेचता है खेत। मैने इस सब को बहुत समझाया पर माना नही है। मुझे माफ करना मै इन लोगों की वजह से मर रहा हूँ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू नदी खतरे के निशान से 6 सेमी ऊपर:बाराबंकी में लोग राहत शिविरों की तरफ जाने लगे, प्रशासन अलर्ट
    Next Article
    जालौन में युवक ने यमुना नदी में छलांग लगाई:पत्नी से हुआ था विवाद, पुलिस ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment