Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गुआवा ग्लोरी मिर्ची के अनोखे स्वाद की आइसक्रीम:3 साल से जीत रही अवार्ड, संजय प्लेस में अप्सरा आइसक्रीम पार्लर का उद्घाटन

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के संजय प्लेस स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने रविवार को मुंबई की प्रसिद्ध अप्सरा आइसक्रीम पार्लर का उद्घाटन किया गया। यह आगरा में अप्सरा कंपनी का पहला आउटलेट है, जहां ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की आइसक्रीम उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि यहां अमरूद और मिर्च जैसे अनोखे फ्लेवर भी मिलेंगे। अप्सरा आइसक्रीम पार्लर में ताजे फलों से तैयार आइसक्रीम परोसी जाती हैं। यहां के प्रमुख फ्लेवर में पान पसंदा, पानी पूरी, तरबूज, गिल्का, रोज़, अनानास और क्रैनबेरी शामिल हैं, जो ग्राहकों को एक अलग और नया स्वाद अनुभव देते हैं। पहली बार गुआवा ग्लोरी आइसक्रीम मिलेगी शॉप के ओनर ने बताया- मेरी दुकान पर कई प्रकार के फलों की आइसक्रीम मिलती है, जो मौसम के अनुसार बदलती रहती है। आगरा में मेरी दुकान पर पहली बार गुआवा ग्लोरी आइसक्रीम मिलेगी, जिसे लगातार 3 साल से मोस्ट आइस क्रीम फ्लेवर का अवार्ड मिला है। हमेशा ताजा और स्वादिष्ट आइसक्रीम मिलेगी अप्सरा आइसक्रीम पार्लर में आपको ताजे फलों से बने आइसक्रीम मिलेंगे, जो आपके स्वाद को जरूर लाएंगे। शॉप के ओनर ने बताया- मेरी कोशिश है कि ग्राहकों को हमेशा ताजा और स्वादिष्ट आइसक्रीम मिले। अगर आप आगरा में हैं और अनोखे स्वाद की आइसक्रीम का आनंद लेना चाहते हैं, तो अप्सरा आइसक्रीम पार्लर जरूर आएं। अमरुद फ्लेवर की आइसक्रीम है हिट, लोग बोले - बेहद शानदार है टेस्ट आगरा के अप्सरा शॉप पर आए लोगों का कहना है कि यहां की गुआवा यानी अमरुद फ्लेवर की आइसक्रीम बेहद शानदार है। उनका कहना है कि यहां की सभी आइसक्रीम ऑथेंटिक और बेहतर क्वालिटी की हैं। अगर आप आइसक्रीम प्रेमी हैं तो अप्सरा शॉप पर आकर आइसक्रीम का लुफ्त उठा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCSU में “हर एक कदम उजाले की ओर” वॉकाथॉन आयोजित:नवजातों की आंखों की रोशनी बचाने का संदेश, ROP जागरूकता के लिए निकली वॉक
    Next Article
    भाजपा विधायक ब्राह्मण महासम्मेलन से करेंगे चुनावी शंखनाद:शिकारपुर में परशुराम सम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोग जुटने की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment