Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam Election के लिए Mallikarjun Kharge ने किए 5 बड़े ऐलान, क्या भाजपा की बढ़ेगी टेंशन?

    3 hours from now

    1

    0

    असम विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने राज्य की सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को लखीमपुर जिले के नाओबोइचा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया और जनता के लिए 'पांच मुख्य गारंटियों' का एलान किया।कांग्रेस की पांच मुख्य गारंटियांखरगे ने वादा किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो यह कदम उठाए जाएंगे।महिला कल्याण: महिलाओं के बैंक खातों में बिना शर्त नकदी ट्रांसफर की जाएगी और नया व्यवसाय शुरू करने के लिए 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।स्वास्थ्य सुरक्षा: हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।भूमि अधिकार: लगभग 10 लाख स्थानीय 'भूमिपुत्रों' को भूमि का स्थायी पट्टा (मालिकाना हक) दिया जाएगा।जुबीन गर्ग मामले में न्याय: असम के सांस्कृतिक प्रतीक स्व. जुबीन गर्ग की मृत्यु के मामले में 100 दिनों के भीतर जांच पूरी कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।बुजुर्ग सहायता: राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1,250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: Palakkad से PM Modi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- पाई-पाई का हिसाब होगाभाजपा सरकार पर 'डबल लूट' का आरोपरैली के दौरान खरगे ने भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह 'डबल इंजन' नहीं बल्कि 'डबल लूट' की सरकार है, जो असम के संसाधनों का इस्तेमाल दिल्ली में बैठे नेताओं की तिजोरियां भरने के लिए कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को 'नकली मुख्यमंत्री' बताते हुए कहा कि उन्होंने धोखे से सत्ता हासिल की है और अब राज्य में डर का माहौल बना रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Assam में गरजे Amit Shah, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहरभेदभाव का मुद्दा उठायाकांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और उनके नेताओं के परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा देश को पुराने 'मनुवाद' के हिसाब से चलाना चाहती है, जहां दलितों और पिछड़ों के साथ भेदभाव किया जाता है। खरगे ने लोगों से एकजुट होकर ऐसी विभाजनकारी ताकतों को सत्ता से बाहर करने की अपील की।असम के गौरव और विरासत की चर्चा कीखरगे ने शंकर देव, गोपीनाथ बोरदोलोई और तरुण गोगोई जैसे महान व्यक्तित्वों को याद करते हुए कहा कि इन लोगों ने असम को बनाया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को एकजुट रखा, वहीं भाजपा केवल लोगों के बीच फूट डालने का काम कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War LIVE: IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करने के लिए स्कीइंग से पार की सीमा
    Next Article
    दुकानें बंद, शादियों पर रोक... ईरान युद्ध से पाकिस्तान बदहाल, क्या शहबाज सरकार ने देश में 'स्मार्ट' लॉकडाउन का किया ऐलान? जानिए क्या है सच्चाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment