Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में होली पर यमुना में डूबे तीन युवक:दो युवक बाहर निकले, एक डूबा, तीन घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर में होली के दिन यमुना में नहाने गए तीन युवक डूब गए। दो युवक तो किसी तरह से बाहर निकाल आए, लेकिन एक युवक डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला थाना प्रभारी कमला नगर ने बताया कि लोहिया नगर के रहने वाले चार युवक बल्केश्वर में यमुना किनारे गए थे। बताया गया है कि वहां पर युवकों ने शराब पी। इसके बाद युवक यमुना में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय अचानक तीन युवक यमुना में डूबने लगे। दो युवक किसी तरह से बचकर बाहर आ गए। मगर, 18 साल का बंशी यमुना में डूब गया। बंशी का भाई भी साथ में था। युवकों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मदद को पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। गोताखोरों को बुलाया गया। स्टीमर की मदद से लापता बंशी की तलाश की जा रही है। हादसे के तीन घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ऊंट के साथ निकली 4KM लंबी चौपाई:डीएम-एसपी ने लोगों से मिलकर मनाई होली, भोलेनाथ का हुआ भगवा तिलक
    Next Article
    मैनपुरी में कंटेनर पलटा, चालक समेत दो दबे:ग्रामीणों ने निकाला बाहर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment