Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ऊंट के साथ निकली 4KM लंबी चौपाई:डीएम-एसपी ने लोगों से मिलकर मनाई होली, भोलेनाथ का हुआ भगवा तिलक

    4 hours ago

    1

    0

    संभल कल्कि नगरी में दुल्हंडी के अवसर पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक अनूठी रंग चौपाई निकाली गई, जिसमें ऊंट पर तीन युवक सवार थे। प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। होली के मौके पर बॉक्स फॉर्मेट में 4 किमी लंबी रंग चौपाई निकाली गई। सुबह 10 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चौपाई शुरू हुई, जो दो घंटे में समाप्त हुई। इसके बाद दोपहर 1 बजे नगर हिंदू सभा द्वारा मां रंग की चौपाई कोट पूर्वी स्थित गौरी सहाय मंदिर से प्रारंभ हुई। यह चौपाई करीब तीन घंटे बाद प्राचीन श्रीकृष्णेश्वर नाथ महादेव सूर्यकुंड मंदिर पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ को भगवा रंग से तिलक कर इसका समापन किया गया। त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आठ थानों की पुलिस, पीएसी और आरपीएफ को तैनात किया गया था। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे संभल शहर की निगरानी की गई। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने फ्लैग मार्च किया और जगह-जगह लोगों से संवाद कर होली खेल रहे लोगों से बातचीत की। बुधवार को होली दहन के बाद जनपद संभल में बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंगों की मस्ती में डूबे दिखाई दिए। जनपद में कहीं गीला रंग तो कहीं गुलाल खेला गया। संभल कोतवाली क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक गीला रंग खेला गया। नगर पालिका परिषद संभल ने होली खेलने के लिए करीब 10,000 लीटर पानी के 100 टैंकरों की आपूर्ति की। यह भी उल्लेखनीय है कि रंग चौपाई जुलूस परंपरागत रूप से सभी स्थानों पर गया, जिसमें नखासा क्षेत्र भी शामिल था। वर्ष 1978 में संभल में दंगे भड़के थे, जिसमें नखासा में लाला मुरारी लाल के फड़ में टायरों से बांधकर एक हिंदू को जिंदा जला दिया गया था। इस संवेदनशील स्थान पर भी होली की रंग चौपाई पहुंची और उसका भव्य स्वागत किया गया, जो सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बना। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ कुलदीप कुमार, पालिका ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी, इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और एसओ निशांत कुमार राठी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा पश्चिम के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि योगी जी के निर्देशों के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में अच्छी होली खेली गई है। संभल की होली की दूर तक पहचान है और प्रशासन के सहयोग से बहुत अच्छी तरीके से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने खूब रंग खेला है। चौपाई में करीब 2000 से अधिक लोग शामिल हुए हैं। गोपाल शर्मा ने कहा कि आज बहुत अच्छी रंग और चौपाई का आयोजन किया गया, प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है। शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न हुआ है। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने कहा कि संभल के रंग चौपाई को लेकर किसी ने भ्रांति बनाने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग चौपाई में शामिल हुए हैं। उन्होंने 1978 में दंगे हुए थे और लाला मुरारी लाल के फड़ में हिंदू को जिंदा जलाकर मार दिया गया था, आज चौपाई भाभी गई है और स्वागत हुआ है। परंपरा कभी खत्म नहीं हुई है, लगातार चौपाई जाती रही है। देखें होली उत्सव की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी; मौके पर फोर्स तैनात
    Next Article
    आगरा में होली पर यमुना में डूबे तीन युवक:दो युवक बाहर निकले, एक डूबा, तीन घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment