Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में होटल कारोबारी महिला की हत्या की साजिश:पार्टनर के बेटे-बहू पर 1 करोड़ की सुपारी देने का आरोप, होटल में पार्टनरशिप का विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में होटल की पार्टनर महिला को जान से मारने की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए की सुपारी देने की पेशकश की गई। मगर, किलर ने महिला को इसकी सूचना दे दी। महिला ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताज रोड, आगरा कैंट निवासी हेमलता सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को रात 10:52 बजे एक अंजान व्यक्ति ने काल किया। काल करने वाले ने अपना नाम सुशील बताया। कहा कि वह उन्हें जानता है। एक बार मिल चुका है। उसने बताया कि आपके दिवंगत पार्टनर उदय सिंह के पुत्र अनुपम और पुत्रवधू गुंजन उसके पास आए थे। दोनों का संबंध होटल उदय विलास से है। 1 करोड़ रुपए देकर आपकी हत्या कराने को कह रहे थे। बातचीत की रिकार्डिंग उसके मोबाइल में है। हेमलता सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टनर उदय सिंह की मृत्यु के बाद उनका बेटा उनके नाम की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी को हड़पना चाहता है। उसके साथ सहयोगी गोविंद, बबलू, भानु, अशोक और अभय भी शामिल हैं। ये आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। परिवार में उनके अलावा बेटा और बेटी हैं। वादिया ने आशंका जाहिर की कि उनकी हत्या की जा सकती है। परिवार के साथ किसी तरह की अनहोनी होनी पर पार्टनर और उसके सहयोगी ही जिम्मेदार होंगे। मामले में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोपी की युवक से हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि जिस युवक ने काल करके बताया, वह हरियाणा के होडल का रहने वाला है। वह भी होटल का व्यवसाय करता है। उसे बुलाया जाएगा। बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं महिला ने भी रिकार्डिंग दी है। इसकी भी जांच कराई जाएगी। सुपारी देने की बात सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    EX.MP धनन्जय के हमलावर MLC विनीत सिंह से जिरह पूरी:MLA अभय समेत आरोपी 17 मार्च को तलब, 24 साल पहले चली थी गोलियां
    Next Article
    'हमारे तेल-गैस को छुआ तो तबाही मचा देंगे...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment