Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में जिस बस से बच्ची गिरी, वो बिल्कुल कबाड़:दो जगह से फर्श टूटा, 13 साल से फिटनेस नहीं हुई; नाम छिपाने के लिए कर दिया पेंट

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार को 9 साल की छात्रा चलती स्कूल बस से नीचे गिर गई। उसके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ने बस रोकी। छात्रा को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और चालक ने बस को छिपा दिया। हादसे के बाद नाम छिपाने को पर पेंट कर दिया। हालांकि पुलिस ने बस को बरामद कर लिया है। दैनिक भास्कर ने बस के अंदर जाकर देखा तो तस्वीरें हैरान करने वाली थी। बस एक दम कबाड़ हो चुकी थी। सारी सीटें टूटी हैं। दो जगह से फर्श टूटा हुआ था। उन पर लकड़ी के तख्ते लगे हुए थे। इस जगह से छात्रा बस से नीचे गिरी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले घटना जानिए… थाना एत्मादपुर क्षेत्र के नगला लाले निवासी ब्रह्मजीत की 9 वर्षीय पुत्री नैना भागूपुर स्थित आरबीएस स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। उसकी बड़ी बहन परी भी इसी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है। परिजनों ने बताया- रोज की तरह नैना और परी बस से स्कूल गई थीं। दोपहर में करीब 3 बजे छुट्‌टी के बाद बस से वापस लौट रही थीं। तभी नैना के साथ ये हादसा हुआ। बस की तीन तस्वीरें देखिए… अस्पताल में दादी और मां हुईं बेहोश नैना के पिता ब्रह्मजीत ने स्कूल प्रबंधन पर हादसे की जानकारी न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया- जब उन्होंने स्कूल में संपर्क किया, तब उन्हें बताया गया कि बच्ची का एक्सीडेंट हो गया है। बच्ची को इलाज के लिए गोयल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जब तक हम लोग हॉस्पिटल पहुंचे, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। नैना की मौत की सूचना पर दादी पांचों देवी और मां सोनम बेसुध हो गईं। अस्पताल में रोते-रोते दोनों बेहोश हो गईं। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। दादी रोते-रोते कह रही थीं- सुबह नैना कहकर गई थी कि स्कूल से आने के बाद साथ में खेलूंगी। मेरी बेटी को वापस ला दो। परी दौड़ते हुए घर आई, बोली- नैना बस से गिर गई है बच्ची के चाचा योगेश ने बताया- मेरी भतीजी पढ़कर आ रही थी। बस का फर्श टूट था, वह नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। नैना की बड़ी बहन परी भी उसी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है। जब वह घर पहुंची, तब उसने बताया कि नैना का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद हम लोगों ने स्कूल फोन किया। उन लोगों ने बताया हादसा हुआ है। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे, बच्ची की मौत हो चुकी थी। बस पूरी तरह से खराब पुलिस ने देर रात को स्कूल बस को बरामद कर लिया। स्कूल प्रबंधक और बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दैनिक भास्कर की टीम जब बस को देखने गई तो पता चला कि रात में बस पर स्कूल का नाम छिपाने के लिए पेंट कर दिया गया है। बस पर कोई नंबर भी नहीं है। बस के अंदर स्थिति बेहद खराब थी। सभी सीटें टूटी हुई थीं। दो जगह पर फर्श कटा हुआ था। वहां पर लकड़ी के तख्ते रखे हुए थे। यहां से ही नैना बस से नीचे गिरी थी। बताया गया है कि बस का 13 साल से फिटनेस नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना फिटनेस के आखिर बस कैसे सड़क पर दौड़ रही थी। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। स्कूल की मान्यता की जांच हादसे के बाद शिक्षा विभाग की नींद भी टूटी है। डीआईओएस चंद्रशेखर ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया है कि कक्षा 6 से 12 तक की मान्यता पर छोटे बच्चे की कक्षाएं कैसे संचालित हो रही थीं। इसके अलावा आरटीओ को भी लेटर लिखा है, जिसमें स्कूल बस की जांच के लिए कहा गया है। वहीं, हादसे के बाद डीसीपी आदित्य भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। आरटीओ की टीम भी बस की जांच को पहुंची है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर एसएसपी ने पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण किया:कामकाज, रिकॉर्ड और पुलिस कैफे की व्यवस्था परखी
    Next Article
    कब्रिस्तान की जमीन पर बनी दुकानों पर यथास्थिति का आदेश:अगली सुनवाई 16 मार्च को, सरकारी वकील ने जवाब दाखिल नहीं किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment