Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कांग्रेस कमेटी ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा:बोले- भुगतान में देरी, जटिल प्रक्रियाओं के जरिए मनरेगा को किया जा रहा कमजोर

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा शहर कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा को बचाने के लिए एकजुटता दिखाते हुए पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा मुल्ला की प्याऊ से धनौली तक निकाली गई, जिसमें पूर्व विधायक अनिल चौधरी, जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, महानगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा, "मनरेगा को बचाना होगा, कांग्रेस के साथ हर व्यक्ति को मैदान में आना होगा। गरीबों की हक की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि 2027 में यूपी सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी और 2019 में केंद्र सरकार को भी बता देंगे। पदयात्रा का उद्देश्य मनरेगा के बजट में कटौती, भुगतान में देरी और जटिल प्रक्रियाओं के जरिए मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ आवाज उठाना था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीबों का स्वाभिमान और उनका अधिकार है। पदयात्रा में शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा के साथ छेड़छाड़ बंद नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुर्के में 100 किमी की कांवड़ पदयात्रा,VIDEO:लिव-इन पार्टनर संग मुस्लिम महिला निकली यात्रा पर, लोग वीडियो बनाते रहे
    Next Article
    कानपुर में 2 दिन बारिश का अलर्ट:17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा, सर्द हवा ने सुबह-रात की ठंड बढ़ाई; पारा 9 डिग्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment