Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कल CM योगी और RSS की बैठक होगी:ब्रज प्रांत की समन्वय मीटिंग होगी, 2027 के चुनाव की रणनीति का रोडमैप तैयार होगा

    15 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 मार्च को आगरा आ रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ब्रज प्रांत की होने वाली समन्वय बैठक में भाग लेंगे। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति के रोडमैप पर मंथन हो सकता है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे। इससे पहले CM योगी हाईवे स्थित यर्थार्थ हॉस्पीटल का भी लोकार्पण करेंगे। बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। अब विस्तार से पढ़िए… 7 मार्च को RSS की ब्रज प्रांत स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक मॉल रोड स्थित होटल अमर में होगी। इसमें RSS के ब्रज प्रांत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आने वाले समय की संगठनात्मक रणनीति और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रारंभिक मंथन हो सकता है। CM योगी के इस बैठक में शामिल होंगे। हालांकि अब तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। बैठक के बाद CM मथुरा भी जा सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी बैठक में मौजूद रहेंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन इस बैठक का एक मुख्य एजेंडा वर्ष 2027 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करना है। संघ और भाजपा नेतृत्व प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर चर्चा कर सकता है। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में समय रहते भाजपा और RSS बूथ लेवल तक अपने संगठन को कसना चाहता है। संघ के शताब्दी वर्ष को भी ध्यान में रखते हुए व्यापक सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार होगा। माना जा रहा है कि संघ और भाजपा मिलकर ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे, जिनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच मजबूत की जा सके। RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल ब्रज प्रांत की इस समन्वय बैठक में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक, प्रांत प्रचारक, प्रांत संघ चालक, प्रांत कार्यवाह सहित विभिन्न कार्य विभागों के प्रांतीय प्रमुख भाग लेंगे। बैठक में संघ के सामाजिक, सेवा और वैचारिक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। इन दिनों उत्तर प्रदेश में संघ और भाजपा के बीच प्रांत स्तरीय समन्वय बैठकों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में आगरा में होने वाली ब्रज प्रांत की बैठक को भी अहम कड़ी माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुले नाले में गिरने से तीन दिन में दूसरी मौत:पनकी में प्राइवेट कर्मी 10 फीट गहरे नाले में गिरा, रावतपुर में डिलीवरी ब्वॉय की गई थी जान
    Next Article
    लाट-साहब जुलूस संपन्न होने के बाद एसपी ने की समीक्षा:शाहजहांपुर में थाना प्रभारियों को दिए आगामी त्योहारों के लिए दिशा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment