Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुले नाले में गिरने से तीन दिन में दूसरी मौत:पनकी में प्राइवेट कर्मी 10 फीट गहरे नाले में गिरा, रावतपुर में डिलीवरी ब्वॉय की गई थी जान

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी में 10 फीट गहरे नाले में गिरकर बुजुर्ग फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह नाले में शव उतराता देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। खुले नाले में गिरकर मरने से तीन दिन में यह दूसरी मौत है। इससे पहले भी रावतपुर में डिलीवरी ब्वॉय की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई थी। पनकी रतनपुर के रहने वाले विजय सिंह (62) प्राइवेट फैक्ट्री में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी सविता व दो बच्चे विकास और पायल है। छोटे भाई विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार रात 8 बजे बड़े भाई टहलने की बात कहकर घर से निकले थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नही चला। शुक्रवार सुबह विजय का शव सिद्धेश्वर मंदिर के पास स्थित करीब 10 फीट गहरे नाले में उताराता मिला। इलाकाई लोगों ने परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी, परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त विजय के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 3 मार्च को डिलीवरी ब्वॉय की हुई थी मौत वहीं बता दें कि 3 मार्च को भी कल्याणपुर के मिर्जापुर नई बस्ती निवासी डिलीवरी ब्वॉय शिवा कमल (27) को नशे में धुत तेज रफ्तार कार सवार ने सिलेंडर चौराहा और शनिदेव मंदिर के बीच में टक्कर मार दी थी। जिससे वह करीब ढ़ाई फीट गहरे नाले में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया BSA और बाबू पर 10-10 हजार का इनाम:शिक्षक सुसाइड केस में फरार हैं दोनों, हेडमास्टर को गिरफ्तार कर चुकी गोरखपुर पुलिस
    Next Article
    आगरा में कल CM योगी और RSS की बैठक होगी:ब्रज प्रांत की समन्वय मीटिंग होगी, 2027 के चुनाव की रणनीति का रोडमैप तैयार होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment