Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में खोज रहे थे, झांसी में मिली लाश:मुंबई से घर लौट रहा था सिक्योरिटी गार्ड, फोन से हुई शिनाख्त

    1 hour ago

    2

    0

    मुंबई में प्राइवेट कंपनी में सिक्याेरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले युवक की झांसी में लाश मिली है। वह पंजाब मेल से अपने घर आगरा लौट रहा था। जब घर नहीं पहुंचा तो बेटे ने तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस ने फोन कर शव मिलने की सूचना दी। तब परिजन बुधवार को झांसी पहुंच गए। यहां शव देखकर बेटे का रो रोकर बुरा हाल है। कमाने के लिए मुंबई गया था मृतक की पहचान रामवीर सिंह (44) के रूप में हुई। वह आगरा के एकता थाना क्षेत्र के नोफरी गांव के रहने वाले थे। मृतक के बेटे मानसिंह ने बताया कि मेरे पिता मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। 3 मई को वह अचानक पंजाब मेल से घर लौट रहे थे। इसकी हम लोगों को जानकारी नहीं थी। 5 मई को ग्रामीणों से पता चला कि पिता घर के लिए निकले हैं। जब फोन लगाया तो नंबर बंद था। ऐसे में आगरा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। वहां पर पिता को ढूंढ़ा, मगर वे नहीं मिले। शाम को उनका नंबर ऑन हुआ और झांसी जीआरपी ने फोन लगाकर बताया कि बबीना स्टेशन पर पिता का शव मिला है। तब झांसी आए। यहां मोर्चरी में पिता का शव मिला। मौत कैसे हुई, ये पता नहीं चल पा रहा है। रामवीर की दो बेटी रश्मि और विनीता व एक बेटा मानसिंह हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में आरटीओ 174 वाहनों का पंजीयन निलंबित:बिना फिटनेस-परमिट वाले स्कूल वाहन निशाने पर, 434 नोटिस जारी
    Next Article
    आजमगढ़ में 7 मई से शुरू होगा से स्वगणना अभियान:22 मई से 20 जून तक होगा मकान सूचीकरण का कार्य, पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment