Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में लोडर की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत:पति घायल, बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे; चालक फरार

    1 day ago

    1

    0

    आगरा के बल्केश्वर में सोमवार दोपहर स्कूटी से घर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच महीने की गर्भवती नीलम यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके पति राहुल यादव का इलाज चल रहा है। घटना कमला नगर थाना क्षेत्र में संत राम कृष्ण इंटर कॉलेज और आईटीआई के पास हुई। हादसे के बाद चालक लोडर को करीब 100 मीटर दूर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नीलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। लाल मस्जिद, बल्केश्वर निवासी राहुल यादव दूध का कारोबार करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह पत्नी नीलम के साथ बाजार से खरीदारी करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संत राम कृष्ण इंटर कॉलेज और आईटीआई के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलम उछलकर लोडर के नीचे आ गईं, जबकि राहुल दूसरी तरफ गिर पड़े। शोर मचाने पर भी नहीं रुका चालक हादसे के बाद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो वह करीब 100 मीटर आगे लोडर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। तीन बेटियों के सिर से उठा मां का साया नीलम की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के भाई मुकुल ने बताया कि नीलम पांच महीने की गर्भवती थीं। नीलम की तीन बेटियां हैं। इनमें दीपांशी 6 साल, दीक्षा 4 साल और रिया 2 साल की है। मां की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुकदमा दर्ज, चालक की तलाश जारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ई-रिक्शा में सवारी बनकर करते थे मोबाइल चोरी:12 फोन के साथ तीन गिरफ्तार; फोन मांगने पर यात्री को दी धमकी
    Next Article
    मथुरा में ब्रज रज उत्सव:सिंगर सुदेश भोसले ने सुनाया क्या खूब लगती हो गाना, अमिताभ बच्चन की आवाज में की मिमिक्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment