Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ई-रिक्शा में सवारी बनकर करते थे मोबाइल चोरी:12 फोन के साथ तीन गिरफ्तार; फोन मांगने पर यात्री को दी धमकी

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में ई-रिक्शा से यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के मामले में कैंट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों ने एक यात्री को मोबाइल मांगने पर धमकी दी थी। पुलिस ने तीनों को सोमवार देर रात कौआबाग अंडरपास के पास से पकड़ा। आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल क्षेत्र के रोहित डोम, अभय सिंह और सनी निषाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर की रात एक यात्री ई-रिक्शा से यूनिवर्सिटी चौराहे जा रहा था। उसके उतरते ही चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया। बाद में यात्री की जेब से मोबाइल गायब मिला। यात्री के उतरते ही ई-रिक्शा लेकर भागा चालक हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटसहरा निवासी अरुण प्रताप 16 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे ई-रिक्शा से यूनिवर्सिटी चौराहे जा रहे थे। ई-रिक्शा में पीछे दो अन्य लोग भी बैठे थे। चौराहे के पास अरुण के उतरते ही चालक बिना किराया लिए ई-रिक्शा लेकर भाग गया। कुछ देर बाद अरुण ने जेब देखी तो उनका मोटोरोला मोबाइल गायब था। उन्हें शक हुआ कि ई-रिक्शा चालक और पीछे बैठे दोनों लोगों ने मिलकर मोबाइल चोरी किया है। मोबाइल मांगने पर गाली-गलौज और धमकी अरुण ई-रिक्शा के बारे में पता करते हुए चिड़ियाघर के पास कांशीराम आवास पहुंचे। वहां उन्हें ई-रिक्शा चालक रोहित डोम, अभय सिंह और सनी निषाद मिले। आरोप है कि अरुण ने मोबाइल वापस मांगा तो तीनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की। वीवो के 4 और पोको के 3 मोबाइल मिले पुलिस के मुताबिक, एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने सोमवार, 26 अक्टूबर को रात करीब 1:55 बजे कौआबाग अंडरपास के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल में वीवो के चार, पोको के तीन, ओप्पो के दो और रियलमी, आईक्यूओओ व टेक्नो का एक-एक फोन शामिल है। पुलिस मोबाइल के मालिकों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। कार्रवाई में विश्वविद्यालय चौकी और कैंट थाने की टीम शामिल रही। टीम में उपनिरीक्षक दीपशिखा रंजन, विवेक राज सिंह और राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी:हर महीने 5 से 10% मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया, बाद में मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया
    Next Article
    आगरा में लोडर की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत:पति घायल, बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे; चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment