Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में मंदिर का घंटा बजाते ही महिला की मौत:काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो बेटी ने जाकर देखा, लोगों बोले- घंटे में करंट आ रहा

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में मंदिर में पूजा करने आई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला के काफी देर तक घर न पहुंचने पर बेटी मंदिर में देखने पहुंची तो वह मां पड़ी मिली। चीख-पुकार पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला इरादतनगर थाना क्षेत्र के पुसेंता गांव का है। अब जानिए पूरा मामला…. पुसेंता गांव के रहने वाले नीरज बाबू की पत्नी पुष्पा (49) सोमवार सुबह करीब 6 बजे घर के पास स्थित भोलेनाथ के मंदिर में पूजा करने गईं थीं। पूजा के बाद जैसे ही पुष्पा ने घंटा बजाया। वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। मगर किसी को पता नहीं चल सका। इधर, काफी देर तक उनके घर न पहुंचने पर बेटी वर्षा मां को देखते हुए मंदिर पहुंची। मंदिर में मां को अचेत पड़ा देखा। इस पर उसने शोर मचाया। लोगों का कहना है कि मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरी है। मंदिर के गुंबद पर त्रिशूल लगा था। आधी में यह त्रिशूल हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया था। इससे लोहे की सरिया में जंजीर से बंधे घंटे में भी करंट आ गया। घटना के लिए ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। वहीं सूचना इरादतनगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 44 संपत्तियों पर आज होगी सीलिंग कार्रवाई:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरकत में प्रशासन, काफी संख्या में व्यापारी भी पहुंचे
    Next Article
    बागपत में ट्रेन से कटकर RPF कर्मी की मौत:दोनों हाथ कटकर अलग, छह महीने पहले हुए थे रिटायर्ड; GRP ने फंसे शव को निकालकर परिजनों को दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment