Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में AI पर हुआ मंथन:शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, बच्चों की क्षमता के अनुसार पढ़ाई पर जोर, देश के बड़े संस्थानों के एक्सपर्ट हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज संपर्क फाउंडेशन द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा और महानिदेशक बेसिक शिक्षा मोनिका रानी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समिट के दौरान शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग और उसके प्रभाव को लेकर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें आधुनिक तकनीक के जरिए पढ़ाई को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने पर चर्चा हुई। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव कार्यक्रम में देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों जैसे IIM लखनऊ, IIT कानपुर और IIIT के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इन विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे AI की मदद से बच्चों के पठन-पाठन को अधिक इंटरैक्टिव और प्रभावी बनाया जा सकता है। हर बच्चे की क्षमता के अनुसार पढ़ाई पर फोकस महानिदेशक बेसिक शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि समिट में प्रदेश के सभी बीएसए और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही अन्य राज्यों के शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि अब समय AI का है और इसके जरिए शिक्षक हर बच्चे की अलग-अलग क्षमता का आकलन कर सकते हैं। इसी आधार पर उन्हें बेहतर और व्यक्तिगत शिक्षा दी जा सकती है। खेल-खेल में सीखने की अवधारणा को भी AI के जरिए मजबूत किया जा रहा है, जिससे पढ़ाई बच्चों के लिए अधिक आसान और रोचक बन सके। 4100 स्कूलों में डिजिटल शिक्षा पर काम जारी संपर्क फाउंडेशन द्वारा वर्तमान में प्रदेश के 10 जिलों के करीब 4100 विद्यालयों में डिजिटल क्लासेस के माध्यम से काम किया जा रहा है। इसके अलावा कई गैर-सरकारी संगठनों के साथ नॉन-फाइनेंशियल एग्रीमेंट के जरिए भी शिक्षा क्षेत्र में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DIET प्रशिक्षु रुचि आर्या को RO-ARO में 173वीं रैंक:प्रयागराज DIET में सम्मान समारोह, प्राचार्य ने किया अभिनंदन
    Next Article
    अंबेडकरनगर में आढ़त की दुकान में चोरी:चोर गल्ला लेकर फरार, पुलिस CCTV फुटेज से कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment