Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में नीट परीक्षार्थी बोले- तैयारी अच्छी, पर कॉम्पीटशन ज्यादा:सरकार को सीट बढ़ानी चाहिए, 21 केंद्रो पर 10 हजार अभियर्थी हो रहे शामिल

    6 hours ago

    2

    0

    आगरा में आज आयोजित NEET-UG परीक्षा में 10,061 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए शहर में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी तैयारी अच्छी है, लेकिन असली स्थिति परीक्षा के बाद ही स्पष्ट होगी। एमडी जैन इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आई अभ्यर्थी मीनू और इकरा ने बताया कि तैयारी ठीक है, लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कटऑफ काफी ज्यादा चली जाती है। उन्होंने मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की। उनका कहना है कि जहां सीटें हजारों में हैं, वहीं परीक्षार्थियों की संख्या करीब 25 लाख तक पहुंच चुकी है। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग बेहद सख्त होती है। ईयररिंग, नोजपिन और जूते तक उतरवाए जाते हैं, ताकि किसी भी तरह की नकल की संभावना न रहे। प्रवेश को लेकर भी सख्ती बरती गई है। अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे से 1:15 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 1:15 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी और सभी को निर्धारित समय तक अपनी सीट पर बैठना अनिवार्य है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:20 बजे तक चलेगी। सभी केंद्रों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। देशभर में इस परीक्षा के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। करीब 25–26 लाख अभ्यर्थी 552 शहरों के लगभग 5,000 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:महिलाएं बोलीं…स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल दोगुना हुआ, चक्का जाम की चेतावनी
    Next Article
    180 करोड़ से बन रहा देश का दूसरा स्पीच-हियरिंग इंस्टीट्यूट:इलाज, शिक्षा और शोध सब एक ही छत के नीचे, अक्टूबर तक पूरा होगा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment